{"_id":"5161ee7797f288e7da5d653e05f39dbb","slug":"kalyan-singh-put-the-broom-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं से प्रारंभ करें स्वच्छता: कल्याण सिंह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
स्वयं से प्रारंभ करें स्वच्छता: कल्याण सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 02 Oct 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने धानक्या रेल्वे स्टेशन पर झाडू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान का प्रदेश में आगाज किया।
विज्ञापन
कल्याण सिंह ने धानक्या गांव में स्वच्छ भारत के राज्यस्तरीय समारोह में प्रदेशवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेशवासियों का आव्हान किया कि वे स्वच्छता को स्वयं से प्रारम्भ करें। सफाई रखना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने इस अभियान को प्रधानमंत्री की मौलिक सोच बताया तथा कहा कि यह बड़ा अभियान है। यह अभियान अमीर-गरीब, छोटे-बड़े और स्त्री-पुरूष में भेद दूर करता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बापू ने हमें आजाद भारत दिया, हमें स्वच्छ भारत बनाना है। माता-बहनों और बहू-बेटियों के लिए शौचालय का ना होना, हम सभी को कलंकित करता है। हमें अपने घर, गली, मौहल्लों, गांवों, कस्बों, शहर, प्रदेश और देश को साफ-सुथरा रखना है।
राज्यपाल ने कहा कि गांधी के शब्द का प्रभाव मंत्र के समान होता था। महात्मा गांधी की जीवन यात्रा मोहनदास से शुरू होकर महात्मा तक पहुंची और शास्त्री जी भारत के लाल थे।