'चुनावों तक आंधी में बदल जाएगी मोदी की लहर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने नरेंद्र मोदी को देश का अगला प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि अगला बजट एनडीए की सरकार प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कहा कि इन दिनों देश में मोदी की लहर है। चुनाव तक यह आंधी में तब्दील हो जाएगी।
उन्होंने 2014 के आम चुनाव को भारतीय राजनीति का टर्निंग प्वाइंट बताया। साथ ही कल्याण सिंह ने कहा कि सपा, बसपा की तुष्टिकरण नीतियां पिछड़े वर्ग के लिए घातक हैं।
यदि मजहब के आधार पर नौकरियों में 15 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया, तो आरक्षित वर्ग खासकर पिछड़ों का हक छिनेगा, क्योंकि संविधान में 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण की व्यवस्था ही नहीं है।
धर्म आधारित आरक्षण गलत
शांती नगर आवास पर मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा धर्म आधारित आरक्षण की विरोधी है। संविधान में मजहब आधारित आरक्षण की व्यवस्था नहीं है।
साथ ही पिछड़े मुस्लिमों को मंडल कमीशन की सिफारिशों का लाभ अन्य पिछड़ों की भांति मिल रहा है।
उन्होंने केंद्रीय अंतरिम बजट को यूपीए सरकार का विदाई बजट एवं आंकड़ों की बाजीगरी करार दिया। बोले, इसमें गरीब, किसान, मजदूर व आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है। कमरतोड़ महंगाई की रोकथाम एवं कृषि निवेश के कोई प्रयास तक नहीं हैं।
वन रैंक, वन पेंशन स्वागत योग्य
हां, वन रैंक, वन पेंशन योजना अवश्य स्वागत योग्य है। जिले के लिए रेल विस्तार को अपनी प्राथमिकता बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे के साथ ही विस्तार के लिए प्रभावी पहल जारी रहेगी।
वहीं हिमाचल के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कहा था कि केंद्र सरकार ने नरेंद्र मोदी के दवाब में ये फैसला लिया है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पदाधिकारी पूर्ववत जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में अपने पदों पर कार्य करते रहेंगे।