फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kalyan singh now become governer of rajasthan

मोदी सरकार ने 4 नए राज्यपाल नियुक्त किए

Tue, 26 Aug 2014 06:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Aug 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
kalyan singh now become governer of rajasthan

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष वजूभाई वाला को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कुल मिलाकर सरकार ने चार नए राज्यपालों की नियुक्ति की है।

विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह और वजुभाई वाला के अलावा लेखिका और भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मृदुला सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सी विद्यासागर राव को भी राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मृदुला सिन्हा को जहां गोवा का राज्यपाल बनाया गया है जबकि सी विद्यासागर राव को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त गया है।
विज्ञापन


इन राज्यपालों की नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी। आगामी कुछ दिनों में कुछ और राज्यों के राज्यपालों में फेरबदल हो सकता है। केरल की राज्यपाल और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के भी खुद ही पद से हटने की अटकलें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed