फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kalyan Singh, BJP national vice-president became the returning

भाजपा में लौटते ही बन गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Tue, 04 Mar 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Mar 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh, BJP national vice-president became the returning

बीते रविवार को घर वापसी करने वाले उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता कल्याण सिंह को भाजपा ने पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। सिंह ने लखनऊ में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली में औपचारिक रूप से पार्टी का दामन थामा था।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके कल्याण सिंह को भाजपा ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सार्वजनिक आलोचना करने पर वर्ष 1999 में पार्टी से बाहर कर दिया था। इसके बाद वर्ष 2004 में अचानक भाजपा में वापसी के बाद कल्याण सिंह वर्ष 2009 में सपा के करीब हो गए थे। हालांकि बाद में उनका सपा से भी मनमुटाव हो गया था।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने कल्याण सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की कमान संभालने के बाद राजनाथ सिंह ने कल्याण को फिर से भाजपा में शामिल करने की पहल शुरू की थी। मोदी के पीएम पद का उम्मीदवार बनने पर कल्याण और भाजपा की दूरियां नए सिरे से घटने लगी। इसी बीच कल्याण ने बीते रविवार को फिर से भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि कल्याण की घर वापसी के बाद लोकसभा चुनाव में उसे पिछड़ी जातियों में पैठ बनाने में सफलता मिलेगी। उल्लेखनीय है कि कल्याण वर्ष 1999 में भाजपा से निकाले जाने के बाद राष्ट्रीय क्रांति पार्टी बना कर वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में भी उतरे थे। मगर उनकी पार्टी को महज चार सीटें ही हाथ लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed