फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kalam asked brother's health condition before death

मौत से पहले कलाम ने पूछा था भाई की सेहत का हाल

Wed, 29 Jul 2015 02:29 AM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
Kalam asked brother's health condition before death

पूर्व राष्ट्रपति कलाम ने अपनी मौत से पहले शिलांग से अपने परिवार को फोन किया था। इस दौरान उन्होंने अपने 99 वर्षीय बड़े भाई मोहम्मद मुथू मीरा लेब्बाई माराइशेकर की सेहत का हाल पूछा था।

विज्ञापन


कलाम के भाई के पोते सलीम ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति ने 26 जुलाई की शाम को परिवार को फोन किया था और अपने बड़े भाई के साथ साथ अन्य लोगों की सेहत की जानकारी ली थी।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि शिलांग में काफी सर्दी है। सलीम ने कहा कि यह हमारे परिवार ही नहीं बल्कि रामेश्वर के जनता की इच्छा है कि उनके शव को यहां दफन किया जाए। कलाम के एक चचेरे भाई ने कहा कि उनका स्मारक भी रामेश्वरम में ही बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाम के शोक में डूबा रामेश्वरम

Kalam asked brother's health condition before death

कलाम साहब के सम्मान में रामेश्वरम में सभी दुकानें मंगलवार को बंद रहीं। स्थानीय मछुआरों ने कलाम की मौत के शोक में अगले तीन दिनों तक समुद्र में नहीं जाने का फैसला किया है।

शहर के युवा छात्रों ने कलाम के सम्मान में मोमबत्तियां जलाईं। कलाम ने जिस सेंट जोसेफ कॉलेज से बीएससी की वहां के करीब पांच हजार छात्रों ने इस महान सपूत की याद में मौन रखा।

कलाम के बचपन के मित्र वेंकट सुब्रमण्यम ने कहा कि कलाम के आकस्मिक निधन से उन्हें झटका लगा है।  वेंकट याद करते हुए बताते हैं कि कैसे पूर्व राष्ट्रपति ने उन्हें अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया था। वेंटक भावुक लहजे में कहते हैं, ‘सफलता तो मानों उन्हें छू तक नहीं गई थी, उनकी विनम्रता हमेशा बनी रही।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed