कलाम-याकूब का अंतिम संस्कार एक दिन, दिग्विजय ने कहा संयोग
दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि एपीजे अब्दुल कलाम और याकूब मेमन का एक ही दिन अंतिम संस्कार होना एक बड़ा संयोग बताया है।
दिग्विजय ने कहा है कि एक ही दिन दो मुसलमानों का अंतिम संस्कार होगा। एक हैं डॉ. कलाम जिन पर पूरा देश गर्व करता है। वहीं दूसरी ओर याकूब मेमन है जो मुंबई बम धमाकों का दोषी था, जिसने पूरी कम्युनिटी को शर्मिन्दा किया है।
What a coincidence ! Funerals of Two Indian MuslIms on the same day. Dr Kalam who has made every Indian proud of his achievements for India
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 30, 2015
And Yakub Menon who has by being associated with those involved in terror brought shame to the whole Community.
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 30, 2015
याकूब की फांसी पर किया संदेह
याकूब मेमन को फांसी लगा दी गई है। सरकार और न्यायपालिका की तरफ से आतंक के आरोपी को सजा देने में जरूरत से ज्यादा जल्दबाजी और प्रतिबद्धता दिखाई गई है।
Yakub Memon hanged. Exemplary urgency and commitment has been shown by Govt and Judiciary in punishing an accused of Terror .
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 30, 2015
दिग्विजय ने यह भी कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार और न्यायपालिका धर्म और जाति से परे रहकर आतंक से जुड़े हर केस में ऐसी ही तत्परता दिखाएगी।
I hope similar commitment of Govt and Judiciary would be shown in all cases of Terror irrespective of their Caste Creed and Religion.
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 30, 2015
दिग्विजय बोले कि उन्हें आतंक के अन्य आरोपियों के केस की कार्रवाई को लेकर संदेह है।
I have my doubts the way the cases of other Terror accused are being conducted. Let's see. Credibility of the Govt and Judiciary is at stake
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 30, 2015