बीजेपी नेता विजयवर्गीय ने वापस लिया शाहरुख पर किया ट्वीट
अभिनेता शाहरुख खान को देशद्रोही बताने वाले बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पलटी मारी है और नया ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि मेरा उद्देश्य किसी को भी ठेस पहुँचाना कतई नहीं था। मैं अपना कल का ट्वीट वापस लेता हूँ।
मेरा उद्देश्य किसी को भी ठेस पहुँचाना कतई नहीं था। मैं अपना कल का ट्वीट वापिस लेता हूँ। 2/2
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) November 4, 2015
इस विषय पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करेंःhttps://www.facebook.com/Amarujala/
उन्होंने ट्वीट किया कि 'अगर भारत में असहिष्णुता होती तो अमिताभ के बाद सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख़ न होते, मेरे इस ट्वीट को कुछ लोगों ने अलग अर्थो में लिया है।'
अगर भारत में असहिष्णुता होती तो अमिताभ के बाद सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख़ न होते, मेरे ट्वीट को कुछ लोगो ने अलग अर्थो में लिया है। 1/2
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) November 4, 2015
कैलाश विजयवर्गीय के इस ट्वीट की खूब आलोचना हुई थी। यहां तक कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को ही कहा था कि उन्हें शाहरुख खान के बयान में कोई बुराई नजर नहीं आती।
असहिष्णुता के खिलाफ विपक्षी पार्टियों, साहित्यकारों और लेखकों के विरोध के चलते सरकार बैकफुट पर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोदी सरकार की खराब होती छवि के कारण भी पार्टी दबाव में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान के दबाव के चलते कैलाश विजयवर्गीय को अपनी ट्वीट वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।
क्या ट्वीट किया था कैलाश विजयवर्गीय ने?
असहिष्णुता पर शाहरुख खान के बयान के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर उनकी आलोचना की थी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि शाहरुख रहते भारत में हैं पर उनका मन पाकिस्तान में है।
भाजपा कैलाश विजयवर्गीय एक के बाद एक पांच ट्वीट कर शाहरुख पर हमला बोला। हालांकि प्रकाश जावडेकर ने कैलाश के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा था कि वह पार्टी के प्रवक्ता नहीं हैं।
मालूम हो कि शाहरुख खान ने अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर टीवी चैनल में दिए इंटरव्यू में कहा था कि 'भारत में पिछले कुछ दिनों में असहिष्णुता बहुत बढ़ी है। शाहरुख ने कहा था कि अगर उन्हें लगेगा कि उन्हें मिले अब तक के सम्मान लौटा देने चाहिए तो वो इस बारे में भी विचार कर सकते हैं।
शाहरुख़ खान रहते भारत में हैं पर उनका मन सदा पाकिस्तान में रहता है। उनकी फिल्मों यहाँ करोड़ो कमाती है पर उन्हें भारत असहिष्णु नजर आता है 1/5
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) November 3, 2015