विजयवर्गीय का शाहरुख पर निशाना, किया ट्वीट
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर अभिनेता शाहरुख खान पर निशाना साधा है। बीजेपी महासचिव कैलाश विजवर्गीय ने अपने ताजा ट्वीट में शाहरुख खान का नाम लिए बगैर कहा कि देशभक्तों की एकता ने नालायकों की अक्ल ठिकाने लगा दी है और अपने किए पर उन्हें अब पश्चाताप हो रहा है।
अपने किये पर उन्हें अब पश्चाताप हो रहा है, देश भक्तों की एकता ने नालायकों की अक्ल ठिकाने लगा दी है।
"सत्यमेव जयते"
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) December 17, 2015
आपको बता दें कि एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में अभिनेता शाहरुख खान ने इससे पहले असहिष्णुता के मसले पर हुई गलतफहमी को दूर किया था। उन्होंने कहा था कि मैंने जो कहा उसे गलत तरीके से पेश किया गया और अगर किसी ने इसको गलत तरीके से समझा तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।
इससे पहले जब शाहरुख खान ने पहली बार असहिष्णुता पर बयान दिया था तो कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें देशद्रोही करार दिया था। इस मसले पर बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव का कहना है कि कैलाश विजयवर्गीय ने किसी का नाम नहीं लिया है। इस मसले पर बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव का कहना है कि कैलाश विजयवर्गीय ने किसी का नाम नहीं लिया है।
शाहरुख की सफाई
इससे पहले बुधवर को अभिनेता शाहरुख खान ने देश में असहिष्णुता बढ़ने वाले अपने बयान पर
माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया। उन्होंने ये
बयान अगली पीढ़ी को ध्यान में रखकर दिया था। वर्तमान में देश में कोई
समस्या नहीं है। फिर भी उनके बयान से अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची
है, तो वो माफी मांगते हैं।
देश में असहिष्णुता के मुद्दे पर पिछले
कुछ दिनों से लागातार बहस जारी है। कुछ दिनों से साहित्यकार और बुद्धिजीवी
अपने अवार्ड वापस कर रहे हैं। इसी पर पिछले दिनों शाहरुख ने भी बयान दिया
था, जिसके बाद उनपर जबर्दस्त हमले हुए थे। इस बाबत शाहरुख ने सफाई दी है।
एबीवी न्यूज पर एक कार्यक्रम में शाहरुख ने ये बाते कही हैं।
शाहरुख
ने कहा कि कुछ लोग तो कह देगें कि फिल्म रिलीज हो रही है, इसलिए ये कह रहा
है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्हें लगता है कि देश में सब ठीक है। तो
वो कह रहे हैं, कि सब ठीक है। शाहरुख ने कहा कि वो भारतीय होने पर गर्व
करते हैं। वो अपने देश से प्यार करते हैं।