फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kailash mansarovar yatra cancelled

उत्तराखंड का असरः कैलाश मानसरोवर यात्रा रद्द

Thu, 20 Jun 2013 05:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 20 Jun 2013 05:40 PM IST
विज्ञापन
kailash mansarovar yatra cancelled

उत्तराखंड में जारी भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरकार ने दूसरे से दसवें जत्थे की कैलाश मानसरोवर यात्रा रद्द करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


अल्मोड़ा और तवाघाट के बीच की सड़क कई जगह बह गई है और इसके अलावा कई बड़े पुलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'राज्य और स्थानीय प्रशासन का अनुमान है कि सड़क और पुलों को दुरुस्त करने में करीब एक महीना लग सकता है, इसलिए यह कदम उठाया जा रहा है।'
विज्ञापन


तस्वीरों में: तबाही के बाद राहत का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है, 'यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले है, इसलिए मंत्रालय ने इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा रद्द करने का फैसला किया है।'

9 जून से 9 सितंबर के बीच चलने वाली यात्रा का आयोजन गृह मंत्रालय करता है। इस साल अधिकतम 60 यात्रियों वाले कुल 18 जत्थे यात्रा पर जाने वाले थे।

तस्वीरों में: आसमान से बरसी आफत

हर साल कई सौ लोग इस यात्रा पर जाते हैं और पिछले साल 774 लोग इस यात्रा पर गए थे। हर जत्थे को यात्रा पूरी करने के लिए 22 दिन लगते हैं।

इनमें से 14 दिनों का सफर भारतीय सरजमीं पर है, जबकि शेष 8 दिन तिब्बत में बिताए जाते हैं, जो चीन का इलाका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed