{"_id":"3df37a84-e7f4-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"kailash-mansarovar-stop-on-departure-of-four-batches","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भी उत्तराखंड आपदा की छाया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भी उत्तराखंड आपदा की छाया
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा की मार कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भी पड़ी है। विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा में शामिल होने जा रहे चार जत्थों की रवानगी रोकने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इसके अलावा चार अन्य जत्थों की रवानगी पर इस महीने के अंत तक फैसला करने की बात कही है।
मंत्रालय का कहना है कि उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा और बारिश जारी रहने की वजह से सड़क और पुलों के मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो पाने के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि जत्था संख्या 11 से 14 तक के यात्री इस बार यात्रा में शरीक नहीं हो पाएंगे।
इसके अलावा जत्था संख्या 15 से 18 में शामिल यात्रियों के बारे में जुलाई के अंतिम सप्ताह में फैसला लिया जाएगा। इस जत्थे के संदर्भ में निर्णय लेने से पहले यात्रा के रूट की स्थिति की गहन समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
बयान के मुताबिक इस यात्रा के रूट में आने वाले तीन मुख्य पुल एलागाड, तावाघाट और कंजोती का अस्तित्व ही खत्म हो गया है। राज्य प्रशासन का कहना है कि नए पुल बनाने और मरम्मत करने में अभी एक महीने से ज्यादा का समय लगेगा।