फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kailash compares Shatrughan with Dog after his meeting with Nitish

शत्रुघ्न पर कैलाश विजयवर्गीय का विवादास्पद बयान

Mon, 09 Nov 2015 05:54 PM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
Kailash compares Shatrughan with Dog after his meeting with Nitish

बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शर्मनाक हार के बाद पार्टी के अंदर घमासान शुरू हो गया है। पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार चुनाव प्रचार में अलग-थलग किए जाने वाले पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर एक विवादास्पद बयान दिया है।

विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा की पहचान पार्टी से है, पार्टी की पहचान उनसे नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "जब गाड़ी चलती है तो कुत्ता नीचे चलता है, कुत्ता समझता है गाड़ी मेरे भरोसे चल रही है। पार्टी किसी एक आदमी के भरोसे नहीं चलती है।"
विज्ञापन


दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत के बाद भाजपा नेता और पटना साहिब से लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा सोमवार को पटना में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश और लालू से मुलाकात को उन्होंने पूरी तरह से निजी करार दिया लेकिन दोनों नेताओं की जमकर तारीफ की।नीतीश से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वो महागठबंधन की शानदार जीत की बधाई देने के लिए आए थे।

शत्रुघ्न ने कहा कि नीतीश कुमार एक आजमाए हुए और सफल मुख्यमंत्री हैं। उनके अनुसार नीतीश कुमार के काम काज का रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा रहा है।

शत्रुघ्न सिन्हा के ‌खिलाफ हो कार्रवाईःउमा

Kailash compares Shatrughan with Dog after his meeting with Nitish

लेकिन नतीजों के बारे में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हार की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। कैलाश विजयवर्गीय उनके बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

इस बीच केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने समाचार एएनआई से कहा कि बिहार चुनाव में मोदी सरकार के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश रची गई थी और शत्रुघ्न सिन्हा भी उसके हिस्सा थे।उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि पार्टी उनके खिलाफ अनुशासनात्कम कार्रवाई करेगी।

बिहार चुनाव में अपनी अनदेखी से नाराज चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को नतीजे आने के बाद कहा था कि चुनाव को लेकर कई नेताओं ने प्रधानमंत्री को भ्रमित किया। सिन्हा पिछले कुछ दिनों में कुछ मुद्दों पर पार्टी लाइन से अलग राय व्यक्त की है और बिहार के चुनाव प्रचार में भी वो कम नजर आए।

चुनाव के नतीजे आने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया था कि बिहारी और बाहरी वाला मुद्दा हमेशा के लिए सुलझ गया है। उन्होंने ट्वीट भी किया था, ''हमारे विजयी दोस्तों को बधाई और हमारे लोगों से आत्ममंथन करने की अपील है, नतीजे स्पष्ट दिख रहे थे।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed