{"_id":"74bfab6c-7221-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"kader-khan-victim-of-death-rumours","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत की अफवाहों का शिकार बने कादर खान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मौत की अफवाहों का शिकार बने कादर खान
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 09 Feb 2013 12:27 AM IST
विज्ञापन
हाल के दिनों में कई फिल्मी सितारों के बाद शुक्रवार को कादर खान की मृत्यु की अफवाह सोशल नेटवर्किंग साइटों पर उड़ती रही। इन अफवाहों को तब बल मिला जब फेसबुक पर किसी ने ‘रेस्ट इन पीस कादर खान’ नाम का पेज बना दिया। इसके बाद लोग कादर खान को श्रद्धांजलि देने लगे।
विज्ञापन
इन श्रद्धांजलियों में लिखा गया कि बीते जमाने के एक्टर, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट और डायलॉग राइटर तथा निर्देशक कादर खान का निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। लेकिन बाद में सारी स्थिति साफ हो गई और अफवाहें फैलाने वालों को लोगों ने आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन