फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   justice pd kode doing acting in a movie

संजय दत्त को सजा सुनाने वाले जज खुद कर रहे हैं एक्टिंग

Wed, 03 Jun 2015 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 03 Jun 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
justice pd kode doing acting in a movie

अपने असली जीवन में कई महत्वपूर्ण फैसले सुनाने वाले पूर्व न्यायधीश पीडी कोडे अब बड़े पर्दे पर न्यायाधीश का रोल अदा करते नजर आएंगे। पूर्व न्यायधीश कोडे जो बांबे हाइकोर्ट में न्यायाधीश थे और इसी साल वो सेवानिवृत हुए हैं।

विज्ञापन


न्यायधीश कोडे ने 1993 के मुंबई ब्लास्ट और संजय दत्त को अवैध हथियार रखने के मामले में सजा भी सुना चुके हैं जिसमें संजय अभी सजा काट रहे हैं। न्यायधीश कोडे जल्द ही शैलेन्द्र पांडे की मूवी 'जेडी' न्यायाधीश का किरदार निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन


इस फिल्म में कोडे अमन वर्मा गोविंद नामदेव अमित पाठक सरीखे कलाकारों के साथ नजर आएंगे। फिल्म की कहानी जय द्विवेदी नामक पत्रकार पर आधारित है। जो एक राजनेता का खुलासा करने के लिए काम कर रहा था लेकिन उस पर खुद रेप का प्रयास करने का केस दर्ज हो गया था। (फोटो में फिल्म का एक दृश्य)
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया पर बन रही है फिल्म

justice pd kode doing acting in a movie

शैलेंद्र पांडे खुद एक अखबार के फोटो एडिटर हैं। पांडे का कहना है कि वो अपनी मूवी में अधिकतर स्टार कास्ट वही लेना चाहते हैं जो अपने जीवन में वो काम कर चुके हों। उन्होंने अपनी मूवी के लिए रामेश्वर गीते को भी साइन किया है जो खुद एक वकील हैं।

ये मूवी मीडिया के सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर बनाई जाएगी। पूर्व न्यायाधीश कोडे ने बताया कि इस मूवी के ऑफर से उन्हें फिर से समाज और मीडिया के बीच आने का मौका मिला है।

उन्होंने ये भी कहा कि जब मीडिया बम ब्लॉस्ट का केस कवर कर रह थी तो उसने कभी कोई अतिश्योक्ति नहीं की। संवाददाताओं इस केस की गंभीरता का अंदाजा था।

कहानी मुझे पसंद आई

justice pd kode doing acting in a movie

पूर्व न्यायधीश कोडे ने कहा कि जब शैलेंद्र पांडे मेरे पास मूवी का ऑफर लेकर आए तो मैं खुश हुआ और उन्हें मना नहीं कर पाया क्योंकि ये कहानी मुझे पसंद आई।

अमूम देखा गया है कि यदि कोई न्यायधीश अपने पद से सेवामुक्त होता है तो वो कोर्ट प्रैक्टिस करता है लेकिन न्यायाधीश कोडे शायद ऐसे पहले जज होंगे जिन्होंने आगे के जीवन के लिए ये नया रास्ता चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed