फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   justice katju remark on gandhi family

काटजू ने इंदिरा, राजीव और सोनिया को जमकर लताड़ा

Fri, 26 Dec 2014 03:24 PM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
justice katju remark on gandhi family

कांग्रेस सितारे वाकई गर्दिश में हैं। चुनावों में हो रही लगातार हार के कारण कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की साख लगातार कम हो रही है। पार्टी के कई नेता केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। कार्यकर्ताओं का भरोसा भी घट रहा है, जिसके कारण पार्टी में अफरातफरी का माहौल है।

विज्ञापन


इन्हीं हालात में यूपीए सरकार के कार्यकाल में भारतीय प्रेस परिषद के चेयरमैन रह चुके सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस मारकण्डेय काटजू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तीखी आलोचना की है।
विज्ञापन


गुरुवार को फेसबुक के अपने पन्ने पर काटजू ने यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों के लिए सोनिया गांधी को जमकर कोसा है। उन्होंने लिखा है, 'सोनिया के बारे में कम ही कहा जाए तो बेहतर है। यूपीए के कार्यकाल में घोटाले दर घोटाले हुए, वे भी करोड़ों के नहीं, बल्कि अरबों के।'
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर पहले खूब की नेहरू की तारीफ

justice katju remark on gandhi family

फेसबुक पर अतिसक्रिय जस्टिस काटजू ने लिखा कि बहुत से लोग नेहरू-गांधी परिवार के बारे में मुझसे मेरी राय मांग चुके हैं। इसलिए आज मुझे बताने दीजिए। उन्होंने लिखा कि मैं पंडित जवाहर लाल नेहरू का सम्‍मान करता हूं, क्योंकि वह अधुनिक दृष्टि के व्यक्ति थे। उन्होंने भारत में भारी उद्योगों की नींव रखी।

काटजू ने लिखा कि अंग्रेजों ने भारत का व्यापक रूप से औद्योगीकरण का‌ विरोध ही किया था। नेहरू की नीतियां उद्योगों के विकास के लिए लाभकारी रहीं। नेहरू के नेतृत्व में भारत में विज्ञान और तकनीकी के संस्‍थानों मसलन आईआईटी के स्‍थापना हो सकी।

काटजू ने कहा कि नेहरू सेक्यूलर थे। उन पर भ्रष्टाचार का आरोप भी नहीं था। काटजू ने लिखा कि नेहरू में व्यक्तिगत रूप से कमियां थीं, वह किस व्यक्ति में नहीं होतीं? लेकिन मौजूदा दौर के बौने नेताओं के बरअक्स वह महान थे।

‌काटजू ने इंदिरा गांधी को जमकर लताड़ा

justice katju remark on gandhi family

काटजू ने आगे लिखा कि कई लोग कश्मीर की समस्या के लिए नेहरू की आलोचना करते हैं। हालांकि उन्हें ये समझना चाहिए कि उस समय भारत हालिया आजाद हुआ था, हालात बहुत ही उलटपुलट थे। अतंरराष्ट्रीय स्तर पर भी दबाव था।

जस्टिज काटजू ने नेहरू गांधी परिवार के बारे में लिखी अपनी राय में नेहरू की तो खूब तारीफ की, लेकिन इंदिरा गांधी को जमकर लताड़ा। उन्होंने राजीव गांधी, सोनियां गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी की भी तीखी आलोचना ‌की।

काटजू ने लिखा कि मैं इदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और उनके बच्चों को तनिक भी सम्मान नहीं करता।

राजीव के फैसले को बताया मुर्खतापूर्ण

justice katju remark on gandhi family

काटजू ने कहा कि इंदिरा गांधी कोई सिद्घांत नहीं था, वह सत्तालोभी थीं। ‌जवाहर लाल नेहरू ने लोकतंत्रिक संस्‍थाओं को सम्‍मान किया, जबकि 1975 में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा चुनावी गड़बड़ियों की दोषी पाए जाने के बाद इंदिरा ने सत्ता पर कब्जा जमाए रखने की लालसा में सभी संस्‍थाओं मसलन संसद, न्यायपालिका और कार्यपालिका आदि को लगभग नष्ट कर दिया।

काटजू ने लिखा कि इंदिरा ने फर्जी आपातकाल लगाकार स्वतंत्रता का हनन किया, भारत की अवाम को पीड़ा दी।

काटजू ने लिखा कि जहां तक राजीव का संबंध है, 1984 में सिखों का कत्लेआम उन पर बहुत बड़ा धब्बा है। उन्हें शाहबानो मामले में कोर्ट के फैसले को रद्द करने के लिए भी माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऐसा केवल अपने मुस्लिम वोट बैंक को बचाने के ‌लिए किया था।

काटजू ने लिखा कि शाहबानो मामले में कोर्ट ने कहा कि था मुस्लिम पति को तलाक के बाद भी बीवी को गुजारा देना होगा। काटजू ने कहा कि राजीव ने श्रीलंका में भारतीय सेना को भेजना का मुर्खतापूर्ण फैसला कर अपनी राजनीतिक अपरिपक्वता ही दिखाई थी।

सोनिया और उनके बच्चों पर भी बरसे

justice katju remark on gandhi family

नेहरू, इंदिरा, राजीव के बाद सोनिया और उनके बच्चों पर निशान साधते हुए जस्टिस काटजू ने लिखा कि सोनिया के बारे में कम ही कहा जाए तो बेहतर है। यूपीए के कार्यकाल में घोटाले दर घोटाले हुए, वे भी करोड़ों के नहीं, बल्‍कि अरबों के। आश्चर्य होता है कि लूट के ये पैसे कहां गए?

काटजू ने लिखा कि सभी को ये पता है कि मनमोहन सिंह एक पुतला भर थे, और सत्ता की वास्तविक बागडोर सोनिया के हाथ में थी।

राहुल और प्रियंका को लगभग झिड़कने के अंदाज में जस्टिस काटजू ने लिखा कि राहुल और प्रियंका जिक्र करने के काबिल भी नहीं हैं। उनमे है ही क्या, मात्र इसके कि वे एक खानदान से जुड़े हुए हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed