{"_id":"da165c9a-ab79-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"justice-js-verma-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस वर्मा का निधन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस वर्मा का निधन
गुड़गांव/ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जेएस वर्मा का सोमवार की देर शाम यहां मेदांता मेडिसिटी में निधन हो गया।
विज्ञापन
करीब 80 साल के जस्टिस जेएस वर्मा को करीब एक सप्ताह पूर्व लीवर में गड़बड़ी की शिकायत पर मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई और कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया।
जस्टिस जेएस वर्मा वर्ष 1997-98 में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे थे। वे केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण समितियों की अध्यक्षता कर चुके थे।
हाल ही में बनी महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकने संबंधी समिति का चेयरमैन भी उन्हें ही बनाया गया था।