फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   justice hl dattu take oath of chief justice.

एचएल दत्तू ने संभाला चीफ जस्टिस का पद

Sun, 28 Sep 2014 09:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 28 Sep 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
justice hl dattu take oath of chief justice.

जस्टिस एचएल दत्तू ने रविवार को भारत के 42वें मुख्य न्यायधीश का पद संभाल लिया है। मुख्य न्यायधीश एचएच दत्तू को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


जस्टिस एचएल दत्तू, जस्टिस आरएम लोढा का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 27 सितंबर को खत्म हुआ।

जस्टिस दत्तू का कार्यकाल एक साल से ज्यादा होगा। वह दिसंबर 2015 में रिटायर होंगे। हंडियाला लक्ष्मीनारायस्वामी दत्तू का जन्म तीन दिसंबर 1950 को बेल्लारी में हुआ था।
विज्ञापन


बतौर वकील उन्होंने 1975 में प्रैक्टिस शुरु की। साल 1983 से 1990 तक वो कर्नाटक हाई कोर्ट में सरकार की ओर से कई मामलों में पेश हुए जिसके बाद वे सरकारी वकील और फिर साल 1995 में कर्नाटक हाई कोर्ट में जज नियुक्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस एचएल दत्तू छत्तीसगढ और केरल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं और साल 2008 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया।

जस्टिस दत्तू ऐसे समय में चीफ जस्टिस की कुर्सी संभालेंगे जब न्यायाधीशों की नियुक्ति की कोलेजियम व्यवस्था को खत्म करने वाला न्यायिक नियुक्ति विधेयक संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है।

विधेयक के तहत एक छह सदस्यीय आयोग न्यायाधीशों की नियुक्ति करेगा, जिसके मुखिया सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed