{"_id":"a9b6ff3ec49c958f536c1240ef48b3e4","slug":"just-speak-loudly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम स्पीकर ने कहा कुछ ऐसा, सदन में लगा ठहाका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मैडम स्पीकर ने कहा कुछ ऐसा, सदन में लगा ठहाका
नई दिल्ली/हिमांशु मिश्र
Updated Tue, 27 Aug 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘रघुवंश जी आपको क्या हो गया है? और दिन तो बहुत जोर जोर से बोलते हैं, मगर आज आपकी आवाज बेहद धीमी है। आप जोर जोर से बोलिए।’
विज्ञापन
प्रतिदिन सांसदों को हंगामा न करने, धीरे बोलने की हिदायत देने वाली लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने ऐसा कह कर लोकसभा में सबको हंसने पर मजबूर कर दिया।
दरअसल स्पीकर चाहती थीं कि राजद सांसद जोर से बोलें जिससे उत्तर प्रदेश में 84 कोसी परिक्रमा पर सपा और भाजपा सदस्यों के बीच जारी तीखी नोंकझोंक के कारण हंगामे की स्थिति पर विराम लग जाए।
विज्ञापन
सोमवार को लोकसभा में हंगामे और तीखी नोंकझोंक के बीच कई हल्के फुल्के क्षण भी आए। स्पीकर ने भगवान बुद्ध के नाम पर सदस्यों से सदन में शांति का दान मांगा।
विज्ञापन
स्पीकर ने राजद सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह से जोर जोर से बोलने की गुजारिश की। वह भी तब जबकि 84 कोसी परिक्रमा के मामले में सपा और भाजपा के सदस्य इस कदर उलझे थे कि सदन चलाना मुश्किल हो रहा था।
इस मुद्दे पर राजद के लालू प्रसाद भी भाजपा सदस्यों से उलझे हुए थे। इसी बीच रघुवंश गौतम बुद्ध का भिक्षा पात्र भारत वापस लाने की मांग करने लगे।
मगर चूंकि उस दौरान लालू भी भाजपा से उलझे थे, इसलिए आमतौर पर ऊंची आवाज में अपनी बात रखने वाले उन्हीं की पार्टी के रघुवंश अपनी बात धीमे-धीमे रख रहे थे।
इस पर स्पीकर ने चुटकी लेते हुए कहा कि और दिन तो आप जोर जोर से बोलते हैं, मगर आज आपकी आवाज बहुत धीमी है।
इसी दौरान स्पीकर ने सदस्यों से यह भी कहा कि अभी हमेशा शांति की बात करने वाले भगवान बुद्ध की बात हो रही है, इसलिए सभी चुप हो जाएं।
...तो क्या अब राम को भी रोम भेज दोगे
लोकसभा में सपा और भाजपा की तीखी भिड़ंत के बीच कटाक्ष और व्यंग्य भी टिप्पणियों ने भी माहौल को हल्का बनाया।
मसलन जब भाजपा के कुछ सदस्यों ने जोश में कहा कि भगवान राम हमारे रोम रोम में हैं तो सपा की ओर से टिप्पणी आई कि क्या अब राम को भी रोम भेज दोगे। उन्हें तो यहीं रहने दो।
इसी बीच जब लालू प्रसाद ने भाजपा से भगवान राम को बदनाम न करने की नसीहत दी तो सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अब ये राम को बदनाम नहीं कर पाएंगे, क्योंकि राम ने इनका बढ़िया इंतजाम कर दिया है। पूरे देश में इन्हें कोई पूछ ही नहीं रहा।
झेंप गए मुलायम
भाजपा की ओर से मुलायम को परिवारवाद के कारण व्यंग्य झेलना पड़ा। योगी आदित्यनाथ ने जब उनसे कहा कि क्या मुलायम का यही समाजवाद है। खुद पार्टी अध्यक्ष, दो भाई पार्टी महासचिव और बेटा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री। इस पर मुलायम झेंपते से नजर आए।