फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   just a call of parents will create panic for absent teachers

अभिभावकों के फोन पर नपेंगे यूपी के शिक्षक

Sat, 22 Aug 2015 07:50 AM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 07:50 AM IST
विज्ञापन
just a call of parents will create panic for absent teachers

प्रदेश में मनमाने तरीके से अनुपस्थित रहने और उपस्थित रहने पर भी पठन-पाठन में भाग नहीं लेने वाले शिक्षकों के लिए चिंता जनक खबर है। बीएसए ने अभिभावकों एवं समाज के हर जागरूक नागरिक से अनुरोध किया है कि वह विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षक की शिकायत उनके मोबाइल पर कर सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया है कि मात्र अनुपस्थित रहने ही नहीं बल्कि विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर इसकी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन


बीएसए की यह पहल हाईकोर्ट की ओर से सरकारी विद्यालयों में अधिकारियों, नेताओं एवं जजों के बच्चों के पढ़ाने के आदेश के बाद इस दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मोबाइल नंबर पर करें शिकायत

just a call of parents will create panic for absent teachers

बीएसए ने कहा कि समाज के हर वर्ग एवं समाचार पत्रों की ओर से सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए दिए गए सुझाव के आधार पर उन्होंने यह पहल की है। उनका कहना है कि एसएमएस करने वाले को विद्यालय का पूरा नाम, विकास खंड सहित पूरे पते का उल्लेख करना होगा।

बीएसए राजकुमार ने बताया कि शिक्षक को अपनी सफाई के लिए मौका देने के बाद स्कूल एवं शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने बताया कि शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखते हुए बीएसए संबंधित विद्यालय एवं शिक्षक पर कार्रवाई करेंगे।

शिकायत उनके मोबाइल नंबर 09453004061 पर मैसेज करके की जा सकती है। अमर उजाला ने विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए शिक्षाविदों से जब इस बारे में राय मांगी थी तो उन्होंने विद्यालयों की निगरानी के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने का सुझाव दिया था।अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बीएसए की यह पहल सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed