फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jupiter will be big bright todaynight

आज बड़ा और चमकीला दिखेगा बृहस्पति

Mon, 03 Dec 2012 12:19 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 03 Dec 2012 12:19 AM IST
विज्ञापन
jupiter will be big bright todaynight

सौर मंडल में सूर्य के बाद सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति सोमवार रात में और अधिक बड़ा और चमकीला नजर आएगा। प्लेनेटरी सोसायटी ऑफ इंडिया के एन. श्री रघुनंदन कुमार ने रविवार को यहां कहा कि बृहस्पति सोमवार रात को पृथ्वी के बेहद करीब होगा, जिससे वह अधिक बड़ा और चमकता हुआ दिखाई देगा।

विज्ञापन


इसे सूर्यास्त के एक घंटे बाद से मध्यरात्रि तक नग्न आंखों से देखा जा सकेगा। इस तरह की स्थिति प्रत्येक 13 महीने बाद बनती है। पिछली बार बृहस्पति इस रूप में 29 अक्तूबर 2011 को नजर आया था, जबकि अगली बार यह 6 जनवरी 2014 को इस रूप में दिखेगा।
विज्ञापन


कुमार ने बताया कि बृहस्पति की पृथ्वी से निम्नतम दूरी 588 मिलियन किलोमीटर जबकि अधिकतम दूरी 967 मिलियन किलोमीटर है। सोमवार को यह दूरी 608 मिलियन किलोमीटर होगी, जो दोनों ग्रहों के बीच की निम्नतम दूरी के आसपास है। यही वजह है कि पृथ्वी के काफी करीब रहने की वजह से सोमवार रात को बृहस्पति अधिक बड़ा और चमकीला नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed