{"_id":"97878d6a-4dd5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"jundal-voice-samples-match-with-ones-on-terror-tape-says-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुंबई हमलों के दौरान रिकॉर्ड आवाज जुंदाल की'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मुंबई हमलों के दौरान रिकॉर्ड आवाज जुंदाल की'
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 24 Dec 2012 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26/11 हमले की जांच में एक अहम कामयाबी हाथ लगी है। मुंबई हमलों के आरोप में गिरफ्तार लश्कर आतंकी अबू जुंदाल की आवाज के नमूने हमलों के दौरान रिकॉर्ड की गई आवाजों में से एक से मेल खा गए हैं। जिससे पता चलता है कि जुंदाल हमले के दौरान कंट्रोल रूम में बैठकर आतंकियों को निर्देश दे रहा था। मामले में यह एक अहम सुबूत है।
विज्ञापन
शहर की अपराध विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) ने मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में कहा कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई हमलों के दौरान रिकॉर्ड की गई आवाजों में से एक आवाज जुंदाल की है। जुंदाल को इस साल दिल्ली से लाए जाने के बाद 21 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जुंदाल लश्कर के पांच अन्य पाकिस्तानी सदस्यों के साथ कंट्रोल रूम में मौजूद था। ये लोग हमलों के दौरान 10 आतंकवादियों को दिशानिर्देश दे रहे थे। जुंदाल ‘प्रशासन’, ‘उदाहरण’ तथा ‘युवक’ जैसे हिंदी शब्दों का इस्तेमाल कर रहा था। उसे आतंकवादियों से खुद की पहचान छिपाने और खुद को हैदराबाद के टोली चौक से ताल्लुक रखने वाले डेक्कन मुजाहिदीन के रूप में पेश करने का निर्देश देते हुए भी सुना गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जुंदाल नरीमन हाउस पर हमला करने वाले आतंकियों से यह कहते हुए भी सुना गया था कि वे मीडिया तक संदेश पहुंचाएं कि हमला सिर्फ ट्रेलर है ‘असल फिल्म बाकी है।’ जुंदाल ने हमलावरों को हिंदी भी सिखाई थी और हमले की जगहों की भौगोलिक स्थिति की जानकारी भी दी थी।