फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jukrberg was even death threats from Pakistan

जुकरबर्ग को पाक से मिली थी मौत की धमकी

Fri, 09 Jan 2015 10:27 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Fri, 09 Jan 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
Jukrberg was even death threats from Pakistan

अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर इस्लाम विरोधी सामग्री पर रोक लगाने से इनकार करने पर इसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग को भी पाकिस्तान के एक आतंकी की ओर से मौत की धमकी मिल चुकी है।

विज्ञापन


फ्रांसीसी साप्ताहिक अखबार पर हुए आतंकी हमले के बाद अपने फेसबुक पेज पर यह खुलासा करते हुए जुकरबर्ग ने कहा, ‘फेसबुक पर सामग्री पर रोक लगाने से इनकार करने पर कुछ साल पहले पाकिस्तान का एक आतंकी मुझे मौत की सजा देना चाहता था।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस धमकी के बावजूद उन्होंने अपने फैसले को नहीं बदला। जुकरबर्ग ने कहा, ‘हम आज मजबूती से इसलिए खडे़ हैं कि क्योंकि हम अलग-अलग आवाजों को तवज्जो देते हैं। हां यह जरूर है कि कभी-कभार कुछ आवाजें आक्रामक हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर फेसबुक पर विचारों को साझा करने की हमारी कोशिशों से दुनिया और बेहतर और जानदार हो जाती है।’ उन्होंने कहा कि फेसबुक ऐसी जगह है, जहां दुनियाभर के लोग अपने विचार और नजरिया रखते हैं। हम फेसबुक के जरिए हरेक को बगैर डरे अपनी बात रखने का मौका देते हैं। हमारी यह सेवा बेखौफ जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed