फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ju. Doctors felony in up

जूनियर डॉक्टरों का गुंडाराज, मां-बेटे को किया लहूलुहान

Mon, 05 Jan 2015 10:08 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
Ju. Doctors felony in up
तमाम आदेश-निर्देश, मानवीयता का पाठ, अफसरों की फटकार और जनता की गुहार, सब बेकार। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर गुंडई से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन


सोमवार को तो जूनियर डॉक्टरों ने हद ही कर दी। बुजुर्ग नाना का इलाज करने की गुहार लगाने पर जूनियर डॉक्टरों ने एक डिग्री कालेज के लेक्चरर और कैंसर से पीड़ित उनकी मां को जमकर पीटा।

आरोप है कि मां को कैंची मारकर घायल भी कर दिया। इतने पर भी डॉक्टरों का मन नहीं भरा। उन्होंने अन्य स्टाफ की मदद से कार से लेक्चरर का अपहरण करके जान से मारने की धमकी दी। बाद में मेडिकल कॉलेज और पुलिस के अफसरों ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


इस घटना के तीन घंटे बाद जूनियर डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती एक महिला के तीमारदारों को भी पीटा। मरीज से भी बदसलूकी की। दोपहर में इस मरीज का हालचाल लेने भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले आए थे और उन्होंने मेडिकल कालेज प्रिंसिपल से मरीज का ख्याल रखने की सिफारिश की थी। सिफारिश के बदले में मार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में लीपापोती पर जुटा कालेज प्रशासन

Ju. Doctors felony in up

अब तक जूनियर डॉक्टरों पर नियंत्रण पाने में लाचार मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने एक जूनियर डॉक्टर को फिलहाल एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच के लिए मेडिसन विभागाध्यक्ष संजय वर्मा की अध्यक्षता में चार डॉक्टरों की टीम गठित की है।

राजेंद्र नगर उरई निवासी राम शंकर श्रीवास्तव (80) को सुबह करीब सात बजे परिजन बेहोशी की हालत में हैलट इमरजेंसी ले कर पहुंचे। ईएमओ ने उन्हें फौरन मेडिसन विभाग के डॉ. गौरव गुप्ता के अंडर में भर्ती कराया।

जूनियर डॉक्टर ने राम शंकर को ग्लूकोज की बोतल लगा दी। इसके बाद ब्लड की जांच कराने के लिए लिख दिया। इसी बीच रामशंकर के नाती उन्नाव के गांधी नगर निवासी आदेश श्रीवास्तव अपनी मां मधुर श्रीवास्तव के साथ हैलट पहुंच गए।

आदेश ने बताया कि सुबह से दोपहर तक कई बार नाना की तबियत बिगड़ी। उन्होंने जूनियर डॉक्टरों से नाना को देखने की गुहार लगाई। हर बार डॉक्टरों ने यह कहकर टाल दिया कि ब्लड की जांच रिपोर्ट आने पर इलाज किया जाएगा।

इलाज के लिए कहने पर भड़के डॉक्टर

Ju. Doctors felony in up

आदेश के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे वह हैलट पैथोलॉजी से नाना की ब्लड रिपोर्ट लेकर जूनियर डॉक्टरों के पास गए तो डॉक्टरों ने कहा कि मरीज के बेड पर चलो, अभी आते हैं। आधे घंटे तक डॉक्टर नहीं आए तो वह दोबारा जूनियर डॉक्टरों के पास गए और नाना को देखने को कहा।

बस इतना कहते ही जेआर वन डॉ. चिराग और डॉ. नईम गाली बकते हुए उन्हें पीटने लगे। भाग जाने को कहा। डॉक्टरों का गुस्सा देख वह इमरजेंसी के बाहर आ गए। इसके बाद डॉ चिराग और डॉ. नईम ने मां मधुर से फोन कराकर उन्हें भीतर बुलाया।

वह नाना के बेड के पास पहुंचे तो डॉ. चिराग, डॉ. नईम ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। वार्ड ब्वाय पप्पू, लकी और गार्ड वेद प्रकाश से भी उन्हें पिटवाया। कैंसर पीड़ित मां मधुर बचाने दौड़ीं तो डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा।

मां को कैंची मारकर जख्मी कर दिया। डॉक्टरों को मारपीट करता देख तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी में भर्ती दूसरे मरीजों के तीमारदार भी दुबक गए।

बवाल की सूचना पर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. नवनीत कुमार, हैलट के एसआईसी डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमएस डॉ. सीएस सिंह, इमरजेंसी प्रभारी डॉ. आरएल महीप समेत कई सीनियर डॉक्टर, सीओ स्वरूप नगर ममता कुरील, स्वरूप नगर एसएसआई रामप्रकाश, काकादेव और नवाबगंज थानों का फोर्स हैलट पहुंचा। प्रिंसिपल और सीओ ने समझा-बुझाकर आक्रोशित तीमारदारों को शांत कराया।

एक जू. डॉक्‍टर एक सप्ताह के लिए सस्पेंड

Ju. Doctors felony in up

वहीं कालेज के प्राचार्य डा. नवनीत कुमार का कहना है कि महिला के साथ मारपीट शर्मनाक है। मैंने जेआर वन डॉ. चिराग को सस्पेंड कर दिया है। अन्य जेआर पर जो आरोप लगाए गए हैं, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। इसमें मेडिसन विभाग के डॉ. संजय वर्मा को प्रभारी, डॉ. सीएस सिंह, डॉ.आरके मौर्या और डॉ. आरएल महीप सदस्य बनाया गया है। तीन दिन के भीतर यह रिपोर्ट देंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।

हत्या कर शव दफनाने की धमकी दी

नाना का इलाज करने की गुहार लगाने पर जूनियर डॉ. चिराग, डॉ. नईम ने साथियों, कर्मचारियों और गार्ड के साथ मिलकर मुझे व मेरी मां को पीटा है। मां को कैंची मारकर जख्मी किया है। मेरा अपहरण कर हत्या कर शव दफनाने की धमकी दी। कार में बंधक बनाने का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए स्वरूप नगर थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed