फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jpc meeting today chaos expected

जेपीसी की बैठक आज, हंगामे के आसार

Thu, 18 Oct 2012 08:55 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 18 Oct 2012 08:55 AM IST
विज्ञापन
jpc meeting today chaos expected

टूजी मामले की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक में गवाह के तौर पर वित्त मंत्री पी चिदंबरम को बुलाने की मांग पर हंगामा होने के पूरे आसार हैं। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार द्वारा चिदंबरम को समिति के समक्ष बुलाने के मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर देने पर बैठक में यह मामला फिर उठेगा।

विज्ञापन


इस मुद्दे को लेकर पीसी चाको की अध्यक्षता वाली जेपीसी में विभाजन है। समिति में भाजपा के छह सदस्य प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और चिदंबरम को गवाह के तौर पर बुलाने के लिए जोर दे रहे हैं जबकि वाम दल और बसपा सिर्फ वित्त मंत्री को बुलाने के पक्ष में है। चाको ने प्रधानमंत्री को समिति के समक्ष बुलाने की मांग खारिज कर दी है।
विज्ञापन


जेपीसी की पिछली बैठक 11 अक्टूबर को हुई थी। इसमें समिति के भाजपा सदस्यों ने गवाहों की सूची को अंतिम रूप देने और प्रधानमंत्री तथा चिदंबरम को इसमें शामिल करने से चाको के इनकार के विरोध में बैठक का बहिष्कार किया था। पूर्व वित्त मंत्री और जेपीसी के भाजपा सदस्य यशवंत सिन्हा ने चाको को पत्र लिखकर कहा है कि समिति विशेष प्रकृति की है और वह स्वयं नए मानक तय कर सकती है। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि टूजी मामले में प्रधानमंत्री ने कुछ फैसले किए थे जिनके बारे में केवल वही बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed