फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Joshi targets gadkari on Ganga project.

जोशी ने उठाए गडकरी-मोदी की योजना पर सवाल

Sat, 06 Jun 2015 12:01 AM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Joshi targets gadkari on Ganga project.

भाजपा के वरिष्ठ नेता और कानपुर से सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने गंगा में जल परिवहन की नितिन गडकरी की योजना को सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन


वाराणसी के तुलसी घाट पर स्वच्छ गंगा अभियान के तहत आयोजित समारोह में शिरकत करने पहुंचे भाजपा सांसद ने कहा कि गंगा में जहाज चलाना तो दूर, बड़ी नावें भी नहीं चल पाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने इस योजना के क्रियान्वयन से पहले गंगा की मौजूदा स्थिति की जांच कराने की सलाह दी। कहा, जब तक गंगा अविरल नहीं बहेगी, तब तक निर्मलता का सपना पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'जहां बड़े नाव नहीं चल सकते, जहाज कहां से चलेंगे'

Joshi targets gadkari on Ganga project.

पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर देर शाम तुलसी घाट पहुंचे डॉ. जोशी ने बताया कि महामना मालवीय ने अंग्रेजों से लड़कर हरिद्वार में न्यूनतम प्रवाह बनाए रखने संबंधी समझौता कराया था लेकिन उसका पालन सिर्फ ब्रिटिश हुकूमत तक ही हुआ। अब सरकारें उस समझौते का पालन नहीं कर रही हैं।

उन्होंने चेताया कि अगर यही हाल रहा तो गंगा तालाब की तरह रह जाएगी। बड़े-बड़े डैम बनाकर गंगा को बांध दिया गया है। यह पावन धारा समाप्त होगी तो मानव सभ्यता का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

इससे पहले उन्होंने प्रो. वीरभद्र मिश्र अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार आईआईटी बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रो. एसएन उपाध्याय और प्रो. एसके मिश्रा को प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed