फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Joshi not joins Mahasampark Abhiyan at Kanpur.

कानपुर: आखिर अमित शाह की क्लास से क्यों गायब रहे जोशी?

Sat, 11 Jul 2015 11:00 PM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Joshi not joins Mahasampark Abhiyan at Kanpur.

यूपी के महासंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक से यजमान यानी कानपुर नगर के सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी गायब रहे। इसकी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच काफी चर्चा रही।

विज्ञापन


मीडिया ने भी स्थानीय सांसद के न आने का सवाल राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा से पूछा लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका। बताया गया कि राष्ट्रीय और यूपी के 850 पदाधिकारी, कार्यकर्ता आए हैं। सबके फीड बैक से अभियान की समीक्षा की गई है।
विज्ञापन


भाजपा के आठ क्षेत्रों की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को कानपुर के होटल कान्हा गैलेक्सी में हुई। इसमें यूपी के सभी 71 सांसदों को हिस्सा लेना था। लेकिन, शहर के सांसद मुरली मनोहर जोशी की नदारद रहे। वे क्यों नहीं आए? इसके बारे में कोई जवाब नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी के पास नहीं था कोई जवाब

Joshi not joins Mahasampark Abhiyan at Kanpur.

वहीं लखनऊ के सांसद गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को नई दिल्ली में बैठक होने की वजह से नहीं आ सके। सांसद वरुण गांधी, उमा भारती सहित तमाम और सांसद नदारद रहे।

कई स्थानीय पदाधिकारी भी बैठक में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे। इसे लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने नाराजगी जताई है। साफ कहा है कि बैठक से अनुपस्थित रहने वालों को जवाब देना होगा।

दूसरी तरफ महासंपर्क अभियान (ऑनलाइन सदस्यता) को सफल बनाने वाले मंडल और वार्ड अध्यक्ष, महामंत्री को बैठक में नहीं बुलाया गया। इसे लेकर स्थानीय पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है।

संजय जोशी की पार्टी में वापसी को निकाला मार्च

Joshi not joins Mahasampark Abhiyan at Kanpur.

भाजपा की सक्रिय राजनीति में संजय जोशी की वापसी की मांग को लेकर कुछ लोगों ने मार्च निकाला।

हाथों में पोस्टर, बैनर लेकर राकेश तिवारी ने कहा कि संजय जोशी भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं। उन्हें साइड लाइन करने से पार्टी को नुकसान हो रहा है। जोशी की यूपी में अच्छी पकड़ है। उनकी वजह से यूपी का संगठन मजबूत नहीं हो पा रहा है।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने मार्च निकालने वालों का विरोध किया और कहा कि भाजपा मजबूत स्थिति में है।

मार्च निकालने वालों में चेतन शुक्ला, राहुल, जितेंद्र, आशु वर्मा, प्रीति तिवारी, मंजूर मजहरी, तौफीक आलम, पप्पू कोहली, रवि शुक्ला, अनुराग तिवारी, उमेश और रमेश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed