फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   joshi attacked on upa told cabinet rubber stamps

जोशी का यूपीए पर हमला, कैबिनेट को रबर स्टांप बताया

Sat, 02 Mar 2013 11:22 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 02 Mar 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
joshi attacked on upa told cabinet rubber stamps

देश की अर्थव्यवस्था की बदहाली के लिए यूपीए सरकार पर बरसते हुए भाजपा ने कहा है कि यह सब इसलिए हुआ कि प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को फैसले करने का अधिकार ही नहीं है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि सरकार के फैसले कैबिनेट नहीं कर पा रही है, बल्कि कहीं बाहर से हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कैबिनेट रबर स्टांप रह गई है।

विज्ञापन


पार्टी महाधिवेशन में पेश भाजपा के आर्थिक प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए डॉ.जोशी का संकेत दस जनपथ की ओर था। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामी का दोष गठबंधन के सहयोगी दलों पर थोप देती है, जबकि हकीकत यह है कि सरकार के पास फैसले करने का अधिकार ही नहीं है। भाजपा के इस आर्थिक प्रस्ताव में देश की अर्थव्यवस्था की बदहाली के लिए यूपीए सरकार की गलत नीतियों को मुख्यतौर पर दोषी माना गया है।
विज्ञापन


प्रकाश जावडेकर के पेश इस प्रस्ताव में एक और एनडीए शासन की उपलब्धियां गिनाई गई हैं तो दूसरी ओर कांग्रेसनीत गठबंधन की नाकामी। जावडेकर ने कहा कि 1898 में जब अटल बिहारी वाजपेयी सरकार बनी थी तब देश की जीडीपी चार फीसदी थी और 2004 में सत्ता से हटने पर यह दर 8.25 पहुंच गई थी। दूसरी ओर अब अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के शासन काल में जीडीपी की दर घटकर लगभग आधी रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल सरकार ने महंगाई को हमेशा ही नियंत्रण में रखा। भाजपा के इस प्रस्ताव से साफ है कि पार्टी अब लोकसभा चुनाव में अटल सरकार बनाम मनमोहन सरकार के कामकाज को जनता के सामने रखेगी। यूपीए के शासन की महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा समेत सभी मुद्दों को जनता के बीच ले जाएगी। पार्टी का राजनीतिक प्रस्ताव रविवार को आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed