{"_id":"1fde633c-c6b2-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"jolie-s-aunt-dies-of-breast-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के बाद एंजलीना की मौसी की भी कैंसर से मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मां के बाद एंजलीना की मौसी की भी कैंसर से मौत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 27 May 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड अदाकारा एंजेलीना जोली की मौसी का ब्रेस्ट कैंसर से निधन हो गया है। जिससे उन्हें भी आगे चलकर कैंसर होने की आशंका गहरा गई है।
विज्ञापन
जोली की मां की छोटी बहन जैबी मार्टिन(61) का सैन डियेगो के निकट एस्कोनडीडो के पेलोमर मेरउकल सेंटर में निधन हो गया।
उनके पति रॉन मार्टिन ने बताया कि जैबी भी कैंसर पैदा करने वाले उसी बीआरसीए..1 जीन से पीडित थीं जिसका सामना जोली कर रही हैं।
ऑस्कर पुरस्कार विजेता जोली ने 14 मई को खुद के इस जीन से पीडित होने का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि भविष्य में उन्हें कैंसर होने की अधिक आशंका रहती जिसके कारण डाक्टरों ने शल्य चिकित्सा कर उनके दोनों स्तनों को हटा दिया।
विज्ञापन
जोली की मां मार्शेलीन बंट्रेंड का भी वर्ष 2007 में 56 वर्ष की उम्र मेंइस असाध्य रोग से निधन हो गया था।
उल्लेखनीय है कि जोली तथा उनके जीवन साथी ब्रैड पिट गोद लिये गये 6 बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं।