फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   joint probe team to leave for Italy on monday says officials

हेलीकॉप्टर डीलः संयुक्त जांच टीम कल रवाना होगी इटली

Sun, 17 Feb 2013 12:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 17 Feb 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
joint probe team to leave for Italy on monday says officials

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील में रिश्वत दिए जाने के आरोपों की जांच के लिए सोमवार को रक्षा मंत्रालय और सीबीआई की संयुक्त टीम इटली रवाना होगी। टीम इटैलियन जांच अधिकारियों से मिल कर मामले से जुड़ी जानकारियां इकट्ठा करेगा। जांच दल में सीबीआई डीआईजी, एजेंसी के कानून अधिकारी, रक्षा मंत्रालय का संयुक्त सचिव स्तर का अधिकारी और विदेश मंत्रालय का एक अधिकारी शामिल होगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को इटली की एक अदालत ने भारत को अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में हुई घूसखोरी से संबंधित जानकारी देने से इनकार कर दिया था। ऐसे में मामले से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने के लिए सीबीआई के साथ रक्षा मंत्रालय के विशेष प्रतिनिधियों टीम को इटली भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


यह टीम रविवार को ही इटली रवाना होने वाली थी लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से रवानगी के फैसले को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया। शनिवार को इटली की एक अदालत ने भारतीय दूतावास की अर्जी ठुकराते हुए कहा था कि चूंकि अदालत में यह मामला शुरुआती स्तर पर है इसलिए इटली के कानून के मुताबिक पूरी जानकारी गुप्त रखी जा रही है। इसे नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने 13 फरवरी को इस अदालत से हेलीकॉप्टर कंपनी फिनमेकानिका के प्रमुख गियूसेप्पी ओरसी की गिरफ्तारी के जुड़े कागजात और इस डील में करीब 362 करोड़ की दलाली संबंधी तकनीकी जानकारी देने की अर्जी दी थी।


अदालत का कहना है कि मुकदमा आगे बढ़ने के साथ जब यह जानकारी गुप्त श्रेणी से बाहर आ जाएगी तब भारत अर्जी दे सकता है। लेकिन 21 मार्च को शुरू होने वाले बजट सत्र ने सरकार की चिंता बढ़ा रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed