फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   john kerry complement of modi's vision

मोदी को देख हिंदी में बोले कैरी, 'सबका साथ, सबका विकास'

Sun, 11 Jan 2015 08:58 PM IST
Updated Sun, 11 Jan 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
john kerry complement of modi's vision

भारत में निवेशकों को आकर्षित करने के मोदी के वादे से अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी खासे उत्साहित दिखे। राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा को सफल बनाने की कवायद में लगे कैरी ने कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूद सहयोग की अथाह संभावनाओं के दोहन के लिए यह बेहद मुफीद समय है।

विज्ञापन


उन्होंने पीएम मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की तारीफ की और कहा कि यह भारत के साथ यहां निवेश करने वाले देशों के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने कहा कि वह मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे से बेहद प्रभावित हैं।
विज्ञापन


इस नारे को भारत-अमेरिका सहयोग और पूरी दुनिया में इस्तेमाल करने की जरूरत है। वाइब्रेंट गुजरात समिट में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने मोदी से ओबामा की भारत यात्रा के बारे में चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाति प्रथा भारत की विकास दर में रुकावट: विश्व बैंक

john kerry complement of modi's vision

विश्व बैंक ने भारत की अर्थव्यवस्था में जाति व्यवस्था को रुकावट करार दिया है। विश्व बैंक ने कहा है कि वर्ष 2015 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था 6.4 फीसदी की रफ्तार हासिल कर सकती है लेकिन देश में जाति के आधार पर किया जाना वाला पक्षपात इसकी समृद्धि में रोड़ा साबित हो सकता है।

विश्व बैंक के प्रमुख जिम योंग किम ने वाइब्रेंट गुजरात समिट में कहा कि भारत सरकार जाति के नाम पर चले आ रहे पक्षपात की वजह से पैदा होने वाली समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ है। इसके बावजूद में भारत में आर्थिक तरक्की की संभावना अच्छी है।

भारतीय समाज में जाति समेत कई ऐसे मुद्दे मौजूद हैं, जिससे एक बड़ी आबादी आर्थिक गतिविधियों का लाभ हासिल करने में वंचित रह जाती है। यह भारत में साझी समृद्धि की राह में अड़चन पैदा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed