फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jodhpur University issued 25 thousand fake degrees.

जोधपुर विश्वविद्यालय ने दी 25 हजार फर्जी डिग्रियां

Wed, 08 Apr 2015 08:28 PM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
Jodhpur University issued 25 thousand fake degrees.

जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गईं 25 हजार से अधिक डिग्रियां और अंक तालिकाएं फर्जी निकली हैं।

विज्ञापन


राजस्थान सरकार अब इस विश्वविद्यालय को बंद करने पर विचार कर रही है। फर्जी डिग्री व अंक तालिका लेने वालों के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जा सकती है। यह विश्वविद्यालय वर्ष 2009 में स्थापित हुआ था।

उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा में कहा कि जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ने कुल 38,000 डिग्री व अंक तालिकाएं जारी की हैं। इनमें से 25,003 फर्जी निकली हैं। अब सरकार फर्जी डिग्री प्रकरण में दोषी पाए गए विश्वविद्यालय का विघटन कर इसे बंद करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन

फर्जी डिग्री लेने वालों पर भी कार्रवाई

Jodhpur University issued 25 thousand fake degrees.

फिलहाल सरकार को विश्वविद्यालय के फर्जीवाड़े की जांच के लिए बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार है।

मंत्री ने कहा कि फर्जी डिग्री व अंक तालिकाएं बांटने वाले विश्वविद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच होने के बाद फर्जी डिग्री और अंक तालिका लेने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है।

विश्वविद्यालय के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) थाना, जयपुर ने फर्जी डिग्रियां व अंक तालिकाएं जारी करने के कारण आपराधिक मामला दर्ज किया था।

हट सकता है राष्ट्रीय शब्द
निजी विश्वविद्यालयों द्वारा ‘राष्ट्रीय’ जैसे शब्द का प्रयोग किए जाने को लेकर विधानसभा में कई विधायकों ने विरोध जताया। विधायकों ने सरकार से इस शब्द के प्रयोग पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग ने एक परिपत्र जारी किया है, जिसमें निजी विश्वविद्यालयों द्वारा ‘राष्ट्रीय’ शब्द का उपयोग करने पर उसे हटाए जाने या नाम में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed