फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   JNU row: Does Rahul Gandhi want to partition India, asks Amit Shah

देश का बंटवारा कराना चाहते हैं राहुल: अमित शाह

Mon, 15 Feb 2016 04:30 PM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
JNU row: Does Rahul Gandhi want to partition India, asks Amit Shah

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) विवाद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश विरोधी नारा लगाने वाले लोगों का समर्थन कर आप क्या बताना चाहते हैं।

विज्ञापन


शाह ने कहा राहुल गांधी 'भारत विरोधियों और अलगाववादियों' का समर्थन कर रहे हैं। संसद पर हमला करने के दोषी आतंकी अफजल गुरू के समर्थन में नारे लगा रहे छात्रों का समर्थन करना यही दर्शाता है कि वे इनके साथ हैं।
विज्ञापन


अपनी वेबसाइट पर लिखते हुए शाह ने यह सवाल भी उठाए कि क्या राहुल गांधी अलगावादियों के साथ मिले हुए हैं। उन्होंने राहुल से पूछा कि अलगाववादियों को समर्थन के जरिए क्या एक बार फिर से देश का बंटवारा कराना चाहते हैं। वे तो संविधान द्वारा दी गई अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत विरोधी नारे के बाद विवाद

JNU row: Does Rahul Gandhi want to partition India, asks Amit Shah

शाह का यह बयान गृहमंत्री राजनाथ सिंह के रविवार के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने यूनिवर्सिटी में देश विरोधी नारे लगाने वाले लोगों को हाफिज सईद का समर्थन होने की बात कही थी। उनके इस बयान के बाद काफी विवाद भी हुआ था।

गौरतलब है कि 9 फरवरी को जेएनयू में कुछ छात्रों ने अफजल गुरू के समर्थन में नारे लगाए थे। इस दौरान उन्होंने भारत विरोधी नारे भी लगाए जिसका वीडियो सामने आने के बाद इस मुद्दे ने एक बड़े विवाद का रूप ले लिया था।

विवाद के बाद जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष को गिरफ्तार किए जाने के बाद कांग्रेस समेत कई राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने इसका विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed