फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   JKCM Mufti Mohammad Saeed dead in Hospital.

JK के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन

Thu, 07 Jan 2016 02:23 PM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
JKCM Mufti Mohammad Saeed dead in Hospital.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन हो गया है। सुबह 8 बजे उन्होंने एम्स में आखिरी सांसें ली। वो 79 साल के थे और पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे। 22 दिसंबर को उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


मुफ्ती मोहम्मद सईद पिछले साल ही जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बने थे।

भाजपा के साथ मिलकर उन्होंने पिछले साल ही जम्मू-कश्मीर की सरकार बनाई थी। जिसमें उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया जबकि भाजपा को उपमुख्यमंत्री का पद दिया गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से थे बीमार

JKCM Mufti Mohammad Saeed dead in Hospital.

मुफ्ती मोहम्मद सईद के बहुत ही कम उम्र में राजनीति में आ गए थे। 1987 तक वो कांग्रेस में थे। देश के पहले मुस्लिम गृहमंत्री के तौर पर भी उन्हें चुना गया।

बता दें कि मुफ्ती मोहम्मद सईद पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार थे। उन्हें इलाज के लिए 22 दिसंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी तबीयत बीते मंगलवार को बेहद नाजुक हो गई थी। सांस लेने में दिक्‍कत और छाती में संक्रमण के चलते ही मुख्यमंत्री को पिछले दिन नई दिल्‍ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed