फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jiya khan's mothers statement on suside

मां बोलीं, जिया खान की हत्या की गई

Sat, 05 Oct 2013 12:16 AM IST
एजेंसी/मुबंई
एजेंसी/मुबंई Updated Sat, 05 Oct 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
jiya khan's mothers statement on suside

अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के करीब चार महीनों बाद उनकी मां राबिया ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। राबिया ने बांबे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई।

विज्ञापन


याचिका में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है। इस तरह मामले में नया मोड़ आ गया है।

राबिया के वकील दिनेश तिवारी ने बताया है कि उन्होंने 1 अक्तूबर को याचिका दाखिल की और अगले हफ्ते एक जज की बेंच मामले में सुनवाई करेगी।

रबिया ने आरोप लगाया है कि पहले जिया की हत्या की गई और बाद में उसे ऐसे पेश किया गया मानो उसने आत्महत्या की हो।

अपनी दलील के पक्ष में राबिया ने याचिका के साथ एक स्वतंत्र फोरेंसिक विशेषज्ञ की रिपोर्ट भी पेश की है। यह रिपोर्ट जिया की हत्या की ओर संकेत करती है।

याचिका में आरोप लगाया है कि जांच करने वाली पुलिस ने जिया के पुरुष दोस्त सूरज पंचोली की मदद की। राबिया ने आरोप लगाया है कि सूरज अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे हैं, उन्होंने पुलिस पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अपने ढंग से जांच करवाई।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि जिया की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटकाया गया। इसके पक्ष में याचिका में कई तर्क भी दिए गए हैं।

वकील ने दलील दी है कि जिया ने यदि फंदा लगाकर आत्महत्या की होती तो उसकी जीभ और आंख बाहर आ जाती। लेकिन जिया के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

वकील का कहना है कि जिया के गले पर फंदे का निशान सीधा था जबकि यह वी आकार में होना चाहिए था, उसके चेहरे और बांह पर भी घाव थे।

हालांकि पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि जिया ने एक दुपट्टे के फंदे में लटक कर खुद आत्महत्या की। फोरेंसिक विशेषज्ञ ने जिया की आत्महत्या वाली पुलिस की रिपोर्ट पर कई तरह के सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि हत्या के कुछ मिनट पहले ही जिया ने अपने घर में प्रवेश किया, उस समय वह ट्रैक सूट पहने हुए थीं, लेकिन उसका शव नाइटी में बरामद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed