फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jitendra singh give a fitting reply to raheel sharif

केंद्र का पाक को जवाब, 'POK को छुड़ाना ही एजेंडा'

Tue, 08 Sep 2015 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Sep 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
jitendra singh give a fitting reply to raheel sharif

भारत ने सोमवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख के कश्मीर को ‘अधूरा एजेंडा’ बताने वाले बयान पर करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि अब पाकिस्तान के साथ एकमात्र मुद्दा यही है कि जम्मू-कश्मीर के जिस हिस्से पर उसने अवैध कब्जा कर रखा है, उसे वापस लिया जाए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था और हमेशा रहेगा। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘अगर जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान से जुड़ा कोई विषय है तो वह यह है कि कैसे पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के हिस्सों को फिर से भारत में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

दिन में सपने देखेने का आदी है पाक

jitendra singh give a fitting reply to raheel sharif

मतलब, यह है कि जम्मू-कश्मीर का हिस्सा होने के बावजूद 65-66 साल से यह क्षेत्र पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है।’

केंद्रीय मंत्री का यह बयान पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल राहील शरीफ के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कश्मीर को ‘अधूरा एजेंडा’ बताते हुए भारत को चेताया है कि किसी भी ‘छोटी या बड़ी हरकत’ का उसे ‘गंभीर नुकसान’ उठाना पडे़गा।

इस बीच, भाजपा और कांग्रेस ने पाक सेना प्रमुख के बयान की निंदा करते हुए कहा है कि पाक का यह बयान बेहद बचकाना है और ऐसा लगता है कि वह दिन में सपने देखने का आदी हो चुका है।

भारत को गीदड़ भभकी

jitendra singh give a fitting reply to raheel sharif

बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच होने वाली डीजी स्तर की बैठक से पहले पाक लगातार उकसाने वाला बयान दे रहा है। उसने एक बार फिर भारत को गीदड़ भभकी दी है।

1965 में भारत के खिलाफ युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर रावलपिंडी में आयोजित कार्यक्रम में पाक के सेना प्रमुख राहील शरीफ ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसने उनके मुल्क के साथ जंग छेड़ने की कोशिश की तो उसे बेहद गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

कश्मीर को मुल्क के बंटवारे का अधूरा एजेंडा बताते हुए राहील ने कहा इसे संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के तहत हल किया जाना चाहिए, जिसके मुताबिक इसका फैसला जनमत-संग्रह से होना चाहिए। कश्मीर मुद्दे को ठंडे बस्ते में नहीं डाला जा सकता है। (एजेंसी, इस्लामाबाद)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed