फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jindal zee case charge sheet ready

जिंदल स्टील से उगाही मामले में आरोप पत्र तैयार

Sat, 29 Jun 2013 12:30 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2013 12:30 AM IST
विज्ञापन
jindal zee case charge sheet ready

जिंदल पावर एंड स्टील लिमिटेड से कथित कोल आवंटन घोटाले की आड़ में 100 करोड़ रुपये की उगाही के प्रयास के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट पर कानूनी राय भी ले ली है। उम्मीद है कि इस मामले में जुलाई के पहले सप्ताह में आरोप पत्र दायर कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी, समीर अहलूवालिया, कंपनी के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और उनके बेटे व प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका के खिलाफ जिंदल स्टील ने नेगेटिव खबरों को रोकने के नाम पर 100 करोड़ रुपये की उगाही के प्रयास को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इस मामले में चारों आरोपी जमानत पर हैं।

सूत्रों के अनुसार, जांच में कहा गया है कि कथित कोयला घोटाले की संसद में पेश सीएजी रिपोर्ट को आधार बनाकर उसे गलत तरीके से चैनल पर दिखाया गया ताकि उगाही की जा सके। स्टिंग ऑपरेशन के ऑडियो व वीडियो से भी इस तथ्य का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, जी न्यूज ने 100 करोड़ रुपये विज्ञापन के रूप में लेने का तर्क रखा, लेकिन पुलिस ने उसे खारिज कर दिया।

पुलिस के अनुसार, इस तथ्य की भी पुष्टि हो चुकी है कि समीर और सुधीर होटल हयात में जिंदल स्टील के निदेशक-एचआर राजीव भदौरिया से मिले व 100 करोड़ रुपये की मांग दोहराई। साथ ही वे पैसे लेने के लिए विज्ञापन का अनुबंध बनाकर ले गए थे।

समीर और सुधीर को गिरफ्तारी के 20 दिन बाद अदालत ने 17 दिसंबर, 2012 को जमानत दे दी थी, जबकि चेयरमैन और प्रबंध निदेशक को अदालत ने अग्रिम जमानत दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed