फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jindal sting police question subhash chandra and goenka for second day

सुभाष चंद्रा से पुलिस ने फिर की पूछताछ

Sun, 09 Dec 2012 09:27 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 09 Dec 2012 09:27 PM IST
विज्ञापन
jindal sting police question subhash chandra and goenka for second day

कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल के औद्योगिक समूह से 100 करोड़ रुपये की वसूली के प्रयास के मामले में दिल्ली पुलिस ने रविवार को फिर जी न्यूज के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और उनके बेटे पुनीत गोयनका से पूछताछ की। इसके पहले शनिवार को दोनों से करीब साढ़े नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस दोनों से अलग-अलग और जी न्यूज के गिरफ्तार संपादकों सुधीर चौधरी तथा समीर अहलूवालिया के सामने बैठाकर पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने चंद्रा और गोयनका को रविवार को दोपहर 1:20 बजे बुलाया था। गोयनका से करीब आधा घंटे तक पूछताछ की गई। पुलिस सुभाष चंद्रा से देर रात तक पूछताछ करती रही।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दूसरे दिन भी गिरफ्तार दोनों संपादकों को आमने-सामने बैठाकर कई घंटे तक पूछताछ की गई। चौधरी और अहलूवालिया को चंद्रा-गोयनका के आमने-सामने बैठाकर पूछताछ के लिए अदालत ने शनिवार को इन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दोनों को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। चंद्रा ने दिल्ली की अदालत से 14 दिसंबर तक की अग्रिम जमानत ले रखी है। जी समूह ने कहा है कि चंद्रा और पुनीत दिल्ली पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं, ताकि जिंदल समूह से जी न्यूज द्वारा 100 करोड़ रुपये की वसूली के प्रयास के मामले में सच सामने आ सके। जी न्यूज लिमिटेड के वकील विजय अग्रवाल ने कहा है कि अब चंद्रा और गोयनका द्वारा पुलिस से पूरे सहयोग के बाद कोई आधार नहीं बनता कि पुलिस दोनों संपादकों की जमानत का विरोध करे।


सूत्रों का कहना है कि शनिवार को चंद्रा और पुनीत ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया और आरोप लगाया कि यह पूरा मामला कोयला घोटाले पर आ रही खबरों को दबाने या नष्ट करने के लिए रचा गया है। सूत्रों ने बताया कि चंद्रा से पुलिस ने यह भी सवाल किया कि क्या अहलूवालिया ने उन्हें फोन करके बताया था कि जिंदल की कंपनी के साथ क्या बातचीत हुई। पुलिस का दावा है कि उसके पास यह बताने वाले रिकॉर्ड हैं कि अहलूवालिया ने चंद्रा को फोन करके जिंदल की कंपनी से हुई बातचीत का ब्यौरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed