फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jilted youth stabs schoolgirl to death

'कोई इसे बचाने आया तो उसे भी मार दूंगा'

Fri, 17 Oct 2014 01:22 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
Jilted youth stabs schoolgirl to death

बुधवार की दोपहर थी, बिहार के भागलपुर में बाजार खुला था, सभी अपने-अपने काम में व्यस्त थे, कोई नहीं जानता था कि अगले चंद मिनटों में वहां क्या होने वाला है।

विज्ञापन


इस भीड़ भरे बाजार में अचानक उस वक्त हंगामा मच गया जब एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे युवक ने एक लड़की पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।

भागलपुर के वारिसअलीगंज में हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

लड़के ने लड़की पर 15 वार किए। लड़की की मौत मौके पर ही हो गई। लड़की को मारने के बाद लड़के ने खुद पर भी चाकू से वार किया लेकिन वह बच गया और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। पढ़िए पूरी कहानी आगे की स्लाइडों में।
विज्ञापन

मासूम की विनती भी नहीं सुनी हत्यारे ने

Jilted youth stabs schoolgirl to death

अंग्रेजी अखबार TOI में छपी खबर के मुताबिक लड़की आठवीं क्लास में पढ़ती थी और लड़का ग्रेजुएशन का छात्र है। लड़के ने लड़की पर उस वक्त हमला किया जब वह ट्यूशन से वापस लौट रही थी।

लड़की की छोटी बहन भी उसके साथ थी। उसने बताया कि,"मैं रो रही थी, चिल्ला रही थी और अपनी बहन की जिंदगी की भीख मांग रही थी। मैं उसके पैरों में थी लेकिन उसने मेरी एक ना सुनी।"

11 साल की मासूम ने रो-रोकर इस बात को बताया। उसने बताया कि लड़का काफी पहले से उसकी बहन को परेशान कर रहा था। मृतका अपनी बहन से तीन साल बड़ी थी और पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।

एकतरफा प्यार में की गई हत्या: पुलिस

Jilted youth stabs schoolgirl to death

पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि 23 साल के अभिषेक ने इस हत्या को अंजाम दिया। बीए थर्ड ईयर के स्टुडेंट अभिषेक ने चाकू लहराकर उन लोगों को भी धमकाया जो लोग लड़की की मदद के लिए आगे आ रहे थे।

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिया। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में लड़के का ईलाज किया जा रहा है।

भागलपुर के एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में साफ है कि वारदात के पीछ लड़के का एक तरफा प्यार है। उन्होंने कहा कि वह खुद इस घटना से हैरान हैं।

विज्ञापन

आमने सामने हैं दोनों के मकान

Jilted youth stabs schoolgirl to death

पुलिस ने बताया कि लड़के के पिता काफी पहले गुजर चुके हैं और लड़का फिलहाल अपनी माता के साथ रहता था। अभिषेक और उसकी मां लड़की के घर के ठीक सामने वाले घर में रहते हैं।

दोनों परिवारों ने अपने अपने घरों को करीब एक साल पहले बनवाया था। लड़की के पिता भागलपुर में एक सुनार की दूकान पर काम करते हैं। इस हत्या के बाद से पूरे इलाके में सदमे का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed