जिहादी जॉन ने घर वालों से कहा 'SORRY'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिहादी जॉन नाम से पहचाने गए आईएसआईएस के हत्यारे ने अपने परिवार वालों से माफी मांगी है, क्योंकि जब से उसकी पहचान हुई है, तभी से उसके परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस समय जिहादी जॉन का परिवार 24 घंटे सुरक्षा में रह रहा है। जिहादी जॉन असली नाम है मोहम्मद इमवाजी, जिसने हाल ही में इस्लामिक स्टेट की तरफ से जारी किए गए वीडियो में कई बंधकों की निर्मम हत्या की है।
इमवाजी की पहचान होने के बाद उसके परिवार को लंदन से कुवैत भागने पर मजबूर होना पड़ा। 26 साल के इस पूर्व कंप्यूटर प्रोग्रामर ने अपने परिवार वालों से एक थर्ड पार्टी के जरिए माफी मांगी है।
घर वाले कहते हैं कुत्ता
(फोटो- मोहम्मद इमवाजी का लंदन स्थित पूर्व घर। इमवाजी की पहचान होने के बाद परिवार वालों को ये घर छोड़कर भागना पड़ा था।)
इंग्लैंड के द संडे टाइम्स के अनुसार, अपने संदेश में जॉन ने कहा है कि उसकी पहचान होने की वजह से परिवार वालों को जो भी परेशानियां हुई हैं, उनके लिए वह माफी चाहता है।
हालांकि, जिहादी जॉन ने जो निर्मम हत्याएं की हैं, उनके लिए उसने माफी नहीं मांगी। आपको बता दें कि जिहादी जॉन के पिता ने उसकी इस हरकत के लिए उसकी कड़ी आलोचना भी की है।
न्यूयॉर्क डेली न्यूज में छपी एक खबर के मुताबिक जॉन के परिवार वाले उसे एक कुत्ता, एक जानवर और एक आतंकवादी कहते हैं। परिवार के लोग जिहादी जॉन की हरकत से इतने शर्मिन्दा हैं कि वह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद भी नहीं जा पाते हैं।