{"_id":"7876e53cd6b50ec09a9d7b075f2eb963","slug":"jharkhand-cm-raghubar-das-profile-detail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रघुबर दास के बारे में जानिए 10 खास बातें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रघुबर दास के बारे में जानिए 10 खास बातें
नीरज सिन्हा/रांची, बीबीसी संवाददाता
Updated Fri, 26 Dec 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए लगाए जा रहे सारे कयासों पर पूर्ण विराम लग गया है। भाजपा विधायक दल ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में रघुबर दास के नाम पर मुहर लगा दी है। रघुबर दास से जुड़ी दस खास बातें।
विज्ञापन
1- रघुबर दास प्रदेश के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे। जमशेदपुर पूर्व सीट से उन्होंने लगातार पांचवी बार जीत हासिल की है।
2- 59 साल के रघुबर दास ने जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की।
3- पढ़ाई खत्म कर उन्होंने जमशेदपुर स्थित भारत की महत्वपूर्ण टाटा स्टील कंपनी में साधारण कर्मचारी के रूप में कई साल काम किया।
4- इसके बाद जेपी आंदोलन से जुड़े और फिर जनसंघ में शामिल हुए।
5-1986 में टाटा स्टील कंपनी के एक मामले ने उनके जीवन को नया मोड़ दिया।
6- टाटा कंपनी में 86 बस्तियों को मालिकाना हक दिलाने के मामले में ली गई पहल से वे चर्चा में आए। उनकी उपलब्धि ये रही कि जिन 86 बस्तियां पर पहले टाटा का नियंत्रण था वे सरकार के अधीन आ गईं।
विज्ञापन
7- झारखंड विधानसभा की कई कमिटियों के सभापति रह चुके रघुबर दास विधायी कार्यों के अनुभव के मामले में भी धनी हैं।
8- पार्टी के भीतर मुखर नेता की छवि होने के कारण उन्हें काफी पसंद किया जाता है।
9- इसके अलावा झारखंड वैश्य समुदाय में भी रघुबर दास खासे लोकप्रिय हैं।
10-जहां तक उनके परिवार की बात है तो पत्नी का नाम रुक्मिणी देवी है। वे गृहिणी हैं। एक बेटा, ललित दास और एक बेटी रेणु हैं।