फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jharkhand Assembly Election 2014 Results

झारखंड में चली मोदी लहर, भाजपा बनाएगी सरकार

Tue, 23 Dec 2014 08:18 PM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election 2014 Results

झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनावों में अब तक जो नतीजे आए हैं उनमें भाजपा को सबसे ज्यादा 38 सीटें मिली हैं। झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं।

विज्ञापन


कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस को कुल सात सीटें ही मिलीं। वहीं अब तक सरकार में रही झारखंड मुक्ति मोर्चा को कुल 18 सीटें मिली हैं।

राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा को भी कुल सात सीटें ही मिल सकी हैं। राज्य में चुनाव लड़ने वाली अन्य पार्टियों की बात करें तो बहुजन समाज पार्टी को एक सीट, भाजपा की सहयोगी पार्टी एजेएसयू को पांच सीटें और सीपीआई एम को एक सीट मिली है।
विज्ञापन


इस चुनाव में जनता परिवार का महागठबंधन पहली बार में चुनाव मैदान उतरा था जिसमें गठबंधन की किसी भी पार्टी को किसी सीट पर जीत हासिल करने में कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा क्षेत्रीय पार्टियों में जय भारत समता पार्टी को एक सीट पर, झारखंड पार्टी को एक सीट, मार्क्सवादी को-ऑर्डिनेशन को एक सीट और नवजवान संघर्ष मोर्चा को एक सीट ही मिली है।

सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा

Jharkhand Assembly Election 2014 Results

झारखंड चुनाव नतीजों के अन‌ुसार भाजपा यहां की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अपने दावे के अनुसार भाजपा यहां अकेले सरकार बनाने लायक सीटें नहीं जीत सकी लेकिन बाकी दलों की अपेक्षा उसे सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं।

राज्य के विभिन्न सीटों पर राज्य के प्रमुख प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा को पीछे छोड़कर 35 सीटों पर विजय हासिल करते दिख रही है। वहीं इस चुनाव में कई बड़े नेता इस चुनाव से बाहर भी हुए हैं।

भाजपा की ओर जीतने वाले प्रमुख नेताओं में धनबाद से राज सिन्हा ने कांग्रेस को मानन मलिक को हराकर जीत हासिल की। वहीं गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहबादी ने झामुमो के प्रत्याशी सुदिव्य कुमार को हराकर जीत हासिल की।

दूसरी पार्टी से जीतने वाले नेताओं में झारखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री, झामुमो नेता हेमंत सोरेन को बरहेट से जीत मिली है। हेमंत सोरेन ने अपने निकट प्रतिद्वंदी भाजपा को हेमलाल मुरुमू को हराया है।

वहीं मधु कोड़ा के बाद हारने वाले बड़े नेताओं में भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुडा भी हैं। अर्जुन मुंडा खरसावां सीट से करीब 12 हजार वोटों से हारे हैं।

पूर्व सीएम मधु कोड़ा हारे चुनाव

Jharkhand Assembly Election 2014 Results

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मझगांव से सीट से चुनाव हार गए जबकि उनकी पत्नी और निवर्तमान विधायक गीता कोड़ा को जगना‌पुर सीट से जीत मिली है।

दुमका सीट से हारने वाले झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहैट सीट से जीत हासिल की । वहीं भाजपा के राज स‌िन्हा धनबाद से जीत हासिल की।

01:00pm तक आए परिणाम और रुझानों पर झारखंड में भाजपा 36 सीटों में, जेएमएम 20 सीटों में, कांग्रेस छह सीटों में और जेवीएम छह सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

बहुमत से दूर दिख रही भाजपा

Jharkhand Assembly Election 2014 Results

झारखंड में सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। अंतिम रुझानों में भाजपा 34 सीटों पर आगे है। उसकी सहयोगी पार्टी आजसू 3 सीटों पर आगे है। झामुमो सत्ता विरोधी लहर क बाद भी 21 सीटों पर आगे है। उसे 21 सीटों का लाभ हो रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी की पार्टी आठ सीटों पर आगे है। कांग्रेस मात्र 6 सीटों पर आगे है। राजद तीन सीटों पर आगे है। सीपीआई एमएल ने भी एक सीट पर बढ़ा रखी है।

हेमंत दुमका सीट पर 7 हजार वोटों से पीछे

Jharkhand Assembly Election 2014 Results

हेमंत सोरेन दुमका सीट पर भाजपा प्रत्याशी से पिछड़ चुके है। भाजपा के लुईस मरांडी, हेमंत सोरेन से 7 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बड़हैत सीट पर सोरेन ने बढ़़त बना रखी है। वह बड़हैत सीट पर भाजपा के हेमलाल मुर्मू से 5 हजार वोटों से आगे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी धनवार सीट पर सीपीआई एमएल के प्रत्याशी राजकुमार यादव से आठ सौ वोटों से पीछे चल रहे हैं। जमशेद पूर्वी सीट से भाजाप के रघुवर दास कांग्रेस के आनंद बिहारी दूबे से 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

जमशेदपुर पश्चिम की सीट पर सरयू राय कांग्रेस के बन्ना गुप्ता से 20 हजार वोटों से आगे हैं। खरसावां सीट पर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा झामुमो के दशरथ गगराई से 32 सौ वोटों से प‌ीछे चल रहे हैं।

पढ़िए सभी 81 सीटों के रुझान

Jharkhand Assembly Election 2014 Results

रुझानों में तेजी से बदलाव हो रहा है। भाजपा गठबंधन ने 43 सीटों पर बढ़त बना ली है। राज्य में भाजपा पहली बार अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में दिख रही है।

झामुमो की बढ़त 19 सीटों पर ही रह गई है। झाविमो 9 और कांग्रेस पांच सीटों पर आगे है।

सभी 81 सीटों के पहले प्राप्त रुझान इस प्रकार थे-भाजपा गठबंधन 40 सीटों पर आगे,  झामुमो 21, झाविमों 9 और कांग्रेस चार पर आगे। राज्य में भाजपा को 18 सीटों का लाभ होता दिख रहा था, जबकि झामुमो को 3 सीटों का लाभ होता दिख रहा था।

झारुखंड में रुझान भी हुए रोचक

Jharkhand Assembly Election 2014 Results

झारुखंड में रुझान भी रोचक होते जा रहा है। बहुमत की ओर बढ़ता द‌िख रहा भाजपा गठबंधन रुझानों में पिछड़ने लगा है। सभी 81 सीटों के रुझान प्राप्त हो चुके हैं।

भाजपा गठबंधन 38 सीटों पर आगे है, लेकिन बहुमत से पिछड़ गई है। सत्ता ‌विरोधी लहर के बाद भी रुझानों में झामुमो को पांच सीटों का लाभ होता दिख रहा है। पार्टी 23 सीटों पर आगे है।

80 सीटों के रुझान में भाजपा गठबंधन 38 सीट पर आगे था। उसे 15 सीटों का लाभ हो रहा था। हालांकि ये बहुमत से कम है। झामुमो 21 सीटों पर आगे थी। झाविमो 8 और कांग्रेस 6 सीट पर आगे थे।

चुनावों में पहली बार मिलेगा बहुमत

Jharkhand Assembly Election 2014 Results

78 सीटों के रुझानों में भाजापा 37, झामुमो 21, झाविमो 8 और कांग्रेस 7 सीट पर आगे है।

हेमंत सोरेन बड़हैत सीट पर भाजपा के हेमलाल मुर्मू से 1700 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। जमशेदपुर प‌श्चिम सीट पर भाजपा के सरयू राय कांग्रेस के बन्ना गुप्ता से 3500 वोटों से आगे हैं।

69 सीटों के रुझानों में भाजपा 34, झामुमो 17, कांग्रेस 7 और झाविमो 7 सीटों पर आगे है। झारखंड में भाजपा बहुमत पाने में कामयाब होती है, तो राज्य में ये पहली बार होगा कि कोई पार्टी चुनावों में बहुमत लेकर आई हो।

52 सीटों के रुझान सामने आए

Jharkhand Assembly Election 2014 Results

52 सीटों के रुझानों में भाजपा 28, झामुमो 12, कांग्रेस 5 और झाव‌िमो 12 सीटों पर आगे है।

निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी दोनों ही सीटों दुमका और बड़हैत पर आगे चल रहा है। तीन पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी धनवार, अर्जुन मुंडा खरसावां और मधु कोड़ा मझागांव सीट से आगे चल रहे हैं।

सुदेश महतो सिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि रुझान भाजपा के पक्ष में हैं। हमें कुछ और अच्छी खबरों का इंतजार करना चाहिए।

रुझानों में भाजपा बहुमत की ओर

Jharkhand Assembly Election 2014 Results

45 सीटों के रुझान प्राप्त हो चुके हैं। रुझानों में भाजपा बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। 45 सीटों में भाजपा 25 और झामुमो 10 सीट पर आगे है।

भाजापा नेता थावरचंद गहलोत ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि भाजपा दोनों ही राज्यों में सरकार बना लेगी। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि कश्मीर से झारखंड तक कमल ही कमल दिख रहा है।

जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि झामुमो और कांग्रेस की गलतियों का नतीजा है कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के संकेत नजर आ रहे हैं।

शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे

Jharkhand Assembly Election 2014 Results

शुरुआती रुझानों से उत्साहित भाजपा नेता अनिल बलुनी ने कहा है कि भाजपा कश्मीर और झारखंड दोनों ही राज्यों में इतिहास बनाएगी। चुनावों नतीजों से पहले भाजपा नेता रघुवरदस ने जमशेदपुर में एक मंदिर में पूजा की।

30 सीटों के रुझानों में भाजपा 17, झामुमो छह, झामुमो तीन और कांग्रेस दो सीट पर आगे है। निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से आगे चल रहे हैं।

रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से और सरयू राय जमशेदपुर पश्चिम सीट से आगे है। हेमंत सोरेन बडहैत सीट से भी आगे चल रहे हैं।

81 सीटों पर पांच चरणों में मतदान

Jharkhand Assembly Election 2014 Results

झारखंड की 20 सीटों के रुझान आ चुके हैं। भाजपा 10, झामुमो चार, झाव‌िमो और कांग्रेस दो सीटों पर आगे है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मझगांव सीट से तीन हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं।

12 सीटों के रुझानों में भाजपा 6, कांग्रेस और झामुमो दो और झाविमो एक सीट पर आगे थी।

झारखंड की 81 सीटों पर पांच चरणों में तकरीबन 66 फीसदी मदान हुआ है। 11 सीटों के रुझानों के मुताबिक, भाजपा पांच, कांग्रेस दो, झामुमो दो और झाविमो एक सीट पर आगे थी।

आरंभिक रुझानों में भाजपा आगे

Jharkhand Assembly Election 2014 Results

रुझानों का लेटेस्ट अपडेट इस प्रकार है-झारखंड में भाजपा तीन, कांग्रेस दो और झाव‌िमो एक सीट पर आगे है।

झारखंड मतगणना शुरु हो चुकी है। आरंभिक रुझानों में भाजपा दो और झाव‌िमो एक सीट पर आगे है। भाजपा नेता जीवएल नरसिम्हा ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जम्मू-कश्मीर और झारखसंड में जीत हासिल करेगी।

धनबाद से भाजपा सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा है कि राज्य में भाजपा 81 में 60 सीटें हासिल करेगी।

81 सीटों पर 66 फीसदी मतदान

Jharkhand Assembly Election 2014 Results

झारखंड विधानसभा चुनावों में भारी मतदान के बाद अब लोगों की निगाहें चुनाव नतीजों पर टिकी हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरु हो चुकी है। चुनाव आयोग ने राज्य में पांच चरणों में मतदान कराया था।

नक्सली धमकियों को दरकिनार कर राज्य में मतदाताओं ने भारी उत्साह से चुनाव में भाग लिया था।

करीब एक माह चले चुनाव अभियान में झारखंड में नक्सली हिंसा की धमकी बहुत बड़ी चुनौती थी, लेकिन जनता ने मताधिकार से उस पर पानी फेर दिया। झारखंड में 81 सीटों पर नक्सली हिंसा के बीच करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था।

भाजपा बन सकती है बड़ी पार्टी

Jharkhand Assembly Election 2014 Results

यहां अनुसूचित जनजाति के लिए 28 और अनुसूचित जाति के लिए नौ सीटे आरक्षित हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख हेमंत सोरेन फिर से सत्ता वापसी का प्रयास कर रहे हैं, तो विपक्ष से उन्हें तगड़ी चुनौती मिलती दिख रही है। यहां झामुमो, भाजपा, कांग्रेस और झाविमो के बीच बहुकोणीय मुकाबला है।

ज्यादातर सर्वे में झारखंड में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया है। हालांकि झारखंड के निर्माण के बाद से राज्य में लगभग 9 वर्ष भाजपा का ही शासन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed