{"_id":"8ce0dbe11236981f7e75685adfd97a05","slug":"jhadu-for-sale-online-after-aap-sweeping-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ की सफलता के बाद अब झाड़ू की ऑनलाइन बिक्री","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘आप’ की सफलता के बाद अब झाड़ू की ऑनलाइन बिक्री
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Jan 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
कभी घर में सिर्फ साफ सफाई के उपयोग में आने वाली झाड़ू ने आम आदमी पार्टी (आप) की सफलता के बाद स्टार का दर्जा हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
अब ट्रेडस.कॉम ने झाड़ू की ऑनलाइन बिक्री करने का फैसला किया है। ट्रेडस.कॉम ने ‘आप’ के चुनाव चिन्ह झाड़ू को अपनी वेबसाइट के जरिए पांच-पांच रुपए में बेचने का फैसला किया है।
पढ़ें, हंगामे के बीच 'आप' ने हासिल किया विश्वासमत
विज्ञापन
ट्रेडस ने अपने बयान में कहा कि इसके जरिए सभी आम आदमी दिल्ली में भ्रष्टाचार रोधी आंदोलन के साथ जुड़ सकते हैं और नए भारत के उदय का जश्न मना सकते हैं। पहली एक हजार झाड़ू के लिए कंपनी ने पांच रुपए प्रति झाड़ू मूल्य रखा है और इसके बाद कीमत बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेडस के सीईओ मुदित खोसला ने कहा, ‘झाड़ू अब बदलाव और ईमानदारी की प्रतीक बन चुकी है। इसी के तहत ट्रेडस का प्रयास है कि पास के विक्रेता खरीददारों को ईमानदार कीमतों पर सामान उपलब्ध कराएं।’