{"_id":"8316984b4a61161b900c156b735d341d","slug":"jewelery-theft-in-saibaba-trust","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरडी: साईंबाबा ट्रस्ट में आभूषणों की चोरी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शिरडी: साईंबाबा ट्रस्ट में आभूषणों की चोरी
एजेंसी/शिरडी (महाराष्ट्र)
Updated Thu, 10 Jul 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
शिरडी के साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट में आभूषणों की चोरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के एक कर्मचारी को काउंटिंग हाल से आभूषण चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक संस्थान के सिक्योरिटी गार्ड ने मंगलवार को जांच के दौरान दिनकर हनुमंत डोखे (58) के पास से एक ग्राम सोने का सिक्का, तीन ग्राम सोने का एक आभूषण और 36 ग्राम चांदी का आभूषण उस वक्त जब्त किया जब वह काउंटिंग हाल से बाहर आ रहा था।
साईंबाबा ट्रस्ट की तरफ से शिकायत दर्ज किये जाने के बाद साईंनाथ अस्पताल के कर्मचारी डोखे को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।