फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jethmalani makes controversial statement against former pm indira gandhi.

जेठमलानी की मांग, जेटली को बर्खास्त करें मोदी

Tue, 27 Jan 2015 12:22 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, जयपुर
एजेंसी/अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 27 Jan 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
jethmalani makes controversial statement against former pm indira gandhi.

पांच दिवसीय जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) के अंतिम सत्र में रविवार को प्रख्यात वकील राम जेठमलानी के निशाने पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली रहे। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काला धन देश में वापस लाना चाहते हैं तो उन्हें जेटली को बर्खास्त कर देना चाहिए।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को अमृतसर सीट उनकी वजह से गंवानी पड़ी। जेठमलानी ने कहा कि इस सीट से उम्मीदवार को लेकर मोदी ने मेरा सुझाव नहीं माना था। इतना ही नहीं, जेठमलानी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी की।
विज्ञापन


रामजेठमलानी ने कहा कि वे दिल से चाहते हैं कि काला धन देश में वापस आए, लेकिन वित्त मंत्री इस बारे में चुपी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने काला धान वापस लाने की जिम्मेदारी अक्षम लोगों को दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में काला धन भाजपा का अहम मुद्दा था। ऐसे में अगर मोदी अपने इस वादे को पूरा करने में विफल रहते हैं, तो अगले चुनावों में भाजपा की मुश्किलें बढे़ंगी। उन्होंने कहा कि अगर पीएम काला धन वापस लाने में सफल होना चाहते हैं तो उन्हें मौजूदा वित्त मंत्री जेटली को हटाना होगा, क्योंकि जेटली कभी भी इस काम को अंजाम नहीं दे पाएंगे।

जेठमलानी की इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी

jethmalani makes controversial statement against former pm indira gandhi.

देश में लगे आपातकाल पर चर्चा में जेठमलानी ने इंदिरा गांधी के लिए यहां तक कह दिया कि उस समय देश अपराधियों ने चलाया। साथ ही उन्होंने संजय गांधी को बुद्धिहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान उन्होंने हर मंच व अदालत में इंदिरा गांधी की खिलाफत की।

जेठमलानी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने हजारों बेकसूरों को जेल में डाला था। इनमें अधिक संख्या उन नेताओं की थी, जो आपातकाल लगाने के मुद्दे पर इंदिरा गांधी के खिलाफ बोल रहे थे।

जेठमलानी ने कहा कि बाद में जब इंदिरा गांधी ने उन्हें बुलाया तो उन्होंने उनसे देश से माफी मांगने को कहा था। उन्होंने कहा कि आपातकाल से पहले हाईकोर्ट से इंदिरा गांधी के खिलाफ निर्णय आया था। गांधी से जेल जाने से बचने के लिए आपातकाल लगाने जैसा कदम उठाया था। यह कदम लोकतंत्र व मानवाधिकारों के खिलाफ था।

जेठमलानी ने मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने मोदी को अवतार तक बता दिया। उन्होंने कहा कि देश में उनसे अधिक एक ही सुपीरियर है और वह हैं नरेंद्र मोदी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed