{"_id":"abbfc0ae-2a30-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"jethmalani-comment-on-ram-raged-saints","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम को बुरा पति कहने पर जेठमलानी पर भड़के साधू-संत ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राम को बुरा पति कहने पर जेठमलानी पर भड़के साधू-संत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 09 Nov 2012 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने-माने वकील और भाजपा नेता राम जेठमलानी को भगवान राम को बुरा पति बताना भारी पड़ गया है। साधू-संतों ने उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और उन्हें हिंदू समाज से माफी मांगने को कहा है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को एक पुस्तक विमोचन समारोह में राम जेठमलानी ने भगवान राम को एक खराब पति बताया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे एक खराब पति थे। मैं उन्हें कतई पसंद नहीं करता। सिर्फ एक मछुआरे के कुछ कहने पर ही उन्होंने उस बेचारी महिला (सीता) को छोड़ दिया। जेठमलानी इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि लक्ष्मण तो और भी खराब थे। जब सीता का अपहरण कर लिया गया।
विज्ञापन
राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण से सीता को तलाश करने के लिए कहा क्योंकि सीता को तभी अगवा किया गया था जब वह लक्ष्मण की सुरक्षा में थीं। लेकिन लक्ष्मण ने यह बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया कि सीता उनकी भाभी थीं और उन्होंने कभी उन्हें चरणों से ऊपर देखा ही नहीं। इसलिए वह उन्हें पहचान ही नहीं पाएंगे। राम मंदिर के लिए आंदोलन करने वाली भाजपा के लिए जेठमलानी का यह बयान काफी असहज करने वाला माना जा रहा है।
विज्ञापन