फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jet Airways flight makes emergency landing in Muscat after a bomb threat.

बम की अफवाह से हुई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Thu, 09 Jul 2015 09:39 PM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
Jet Airways flight makes emergency landing in Muscat after a bomb threat.

जेट एयरवेज के एक विमान की मस्कट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। बम की अफवाह के बाद सुरक्षा के मद्देनजर ये कार्रवाई की गई। हालांकि बम की अफवाह झूठी निकली।

विज्ञापन


जेट एयरवेज से जुड़े अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 9W 536, जिसने दोपहर 12 बजकर 46 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरी थी उसे बम की सूचना मिलने पर मस्कट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन


इस विमान में 54 यात्री और 7 क्रू मेंबर्स थे। जेट एयरवेज के प्रवक्ता के मुताबिक विमान को मस्कट एयरपोर्ट पर दिन में करीब 2 बजकर 50 मिनट सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में मौजूद सभी यात्री और चालक दल के सदस्यों को सर्च अभियान के दौरान विमान से सकुशल उतार कर हवाई अड्डे के टर्मिनल की ओर ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों ने तेज किया सर्च अभियान

Jet Airways flight makes emergency landing in Muscat after a bomb threat.

जेट एयरवेज ने पूरे मामले की सूचना देते हुए बताया कि ओमान की सुरक्षा एजेंसियों ने विमान में अपने कब्जे में ले लिया और तलाशी अभियान चलाया। हालांकि विमान से कोई बम नहीं मिला। शाम करीब 9 बजे ये विमान मस्कट एयरपोर्ट से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।

बता दें कि दो दिन पहले यानी 8 जुलाई को भी ऐसा ही मामला सामने आया था जब बैंकॉक से इस्तांबुल जा रहे टीके-65 विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विमान में बम होने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

उस समय भी विमान के सभी 148 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया और विमान को मुख्य रनवे से दूर ले जाकर जांच की गई। उस समय दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई थी। हालांकि बाद में ये खबर अफवाह साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed