फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jeetan ram manjhi will be proposed name of nitish kumar for chief minister post.

नीतीश को मुख्यमंत्री बनवाएंगे जीतन राम मांझी!

Mon, 12 Jan 2015 11:36 PM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
jeetan ram manjhi will be proposed name of nitish kumar for chief minister post.

बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने खुद को पद से हटाए जाने के कयास के बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति नरम रुख अपनाने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश जनता दल यूनाइटेड के सर्वोच्च नेता हैं।

विज्ञापन


राजद और जदयू के विलय के बाद वह सीएम पद के लिए नीतीश के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अनुसूचित जाति और जनजाति के अधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक करने पर भी सफाई दी है।
विज्ञापन


‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’कार्यक्रम में मांझी ने कहा कि आज भी बिहार में नीतीश से अच्छा मुख्यमंत्री नहीं है। विलय के बाद अपनी पार्टी से मुख्यमंत्री के रूप में उनका नाम वह रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया की खबर है गलत

jeetan ram manjhi will be proposed name of nitish kumar for chief minister post.

उन्होंने कहा कि मीडिया में उनको हटाए जाने के बारे में बेवजह ही खबरें चलाई जा रही हैं, जबकि ऐसी कोई बात ही नहीं है। एक दलित को राज्य का मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग संबंधी उनके बयान से जुड़े सवाल पर मांझी ने कहा कि उन्होंने समाज के कमजोर तबके की भावना व्यक्त की थी और वह खुद उस तबके से हैं।

अनुसूचित जाति और जनजाति के अधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक करने पर उठे सवाल पर मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार भी इस तरह की बैठक किया करते थे। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

उस समय मीडिया इसे चर्चा का विषय नहीं बनाता था, लेकिन वही काम जब वह करते हैं तो यह चर्चा का विषय बन जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की यह पहली बैठक नहीं थी। इससे पहले वह ऐसी तीन बैठकें कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed