फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jee mains and advances form will be filled online

ऑनलाइन ही भरे जाएंगे जेईई मेंस और एडवांस के फार्म

Mon, 24 Sep 2012 09:06 AM IST
कानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Sep 2012 09:06 AM IST
विज्ञापन
jee mains and advances form will be filled online
आईआईटी, ट्रिपल आईटी, एनआईटी में दाखिले के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेंस और जेईई एडवांस के ऑफ लाइन फॉर्म भरने की सुविधा खत्म कर दी गई है। इस बार से ऑनलाइन फॉर्म ही भरे जा सकेंगे। जेईई एडवांस के फार्म अक्तूबर के पहले सप्ताह से भरे जाएंगे। यह प्रक्रिया 15 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन


जेईई मेंस, जेईई एडवांस के आयोजन को लेकर रविवार को ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जैब) की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली में हुई। इसमें सभी आईआईटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर (बीओजी) चेयरमैन, निदेशक और जेईई चेयरमैन शामिल हुए।
विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि बैठक में चर्चा के बाद तय हुआ कि इस बार से सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म ही भरवाए जाएंगे। जो छात्र जेईई मेंस के फार्म भरेंगे, उन्हें जेईई एडवांस का विकल्प भी लॉक करना होगा। जेईई मेंस का आयोजन 7 अप्रैल, 2013 को होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई की देखरेख में होने वाले इस एंट्रेंस एग्जाम की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। फॉर्म भरने की पहली, आखिरी तारीखें भी तय हो चुकी हैं। जल्द ही पूरा ब्योरा वेबसाइट www.jeemains.edo.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। जेईई मेंस के रिजल्ट मई के पहले सप्ताह तक आ जाएंगे। इसमें सफल 1.50 लाख स्टूडेंट जेईई एडवांस में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराएंगे। रजिस्ट्रेशन फीस में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।


ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले सामान्य, ओबीसी संवर्ग के स्टूडेंट को 1800 रुपये, एससी, एसटी के स्टूडेंट को 1000 रुपये फीस जमा करनी होगी। सभी संवर्ग की लड़कियां फ्री में रजिस्ट्रेशन करा सकेंगी। जेईई एडवांस का आयोजन 2 जून 2013 को होना है। इसकी जिम्मेदारी आईआईटी दिल्ली को सौंपी जा चुकी है। सीबीएसई के चेयरमैन डॉ. विनीत जोशी ने बताया कि इंजीनियरिंग के सिंगल एंट्रेंस एग्जाम के फार्म अक्तूबर के पहले सप्ताह से भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed