{"_id":"eee087cefdf19d514b1872137431506d","slug":"jee-mains-2015-results-announced-hindi-news-as","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड ने जेईई मेन का रिजल्ट किया घोषित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सीबीएसई बोर्ड ने जेईई मेन का रिजल्ट किया घोषित
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Apr 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने जेईई मेन 2015 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सीबीएसई के द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 1,52,401 छात्र-छात्राओं ने क्वालिफाई किया है। इसमें 1,24,297 लड़के जबकि 28,104 लड़कियां हैं। क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अब 24 मई को होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
नतीजों में बीते दो सालों के मुकाबले में गिरावट देखने को मिली है। सामान्य से लेकर ओबीसी-एससी और एसटी के कट ऑफ का ग्राफ गिरा है। इस साल जनरल के लिए 105 मार्क्स का कटऑफ स्कोर, ओबीसी के लिए 70, एससी के लिए 50 और एसटी के लिए 44 रहा है। परीक्षा परिणाम सीबीएसई की मुख्य वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। जेईई मेन की अप्रैल में हुई ऑफलाइन और ऑनलाइन परीक्षा के लिए 12,92,711 उम्मीदवार पंजीकृत हुए थे। जिसमें से ऑफलाइन के लिए 11,05,021 और ऑनलाइन 1,87,690 रजिस्ट्रेशन हुए थे। वहीं रिजल्ट घोषित के बाद ही उम्मीदवारों को अपना स्कोर कार्ड देखने में परेशानी हुई। कई परीक्षार्थियों ने नेटवर्क धीमा होने से रिजल्ट न देख पाने की शिकायत की। सीबीएसई ने फिलहाल छात्रों को रैंक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल रैंक के लिए जहां 60 फीसदी अंक प्रवेश परीक्षा के होते हैं वहीं 40 प्रतिशत नंबर 12वीं के परिणाम के होते हैं। ऐसे में 12वीं के रिजल्ट के बाद रैंक जारी होगी। ऑल इंडिया रैंक स्टेट रैंक और कटेगरी रैंक बोर्ड की वेबसाइट पर 7 जुलाई को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेईई मेन के नतीजों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट के जरिये एनआईटी,आईआईआईटी, डीटीयू व अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले हो सकेंगे, जबकि देश की 15 आईआईटी,आईटी-बीएचयू व आईएसएम के स्नातक पाठ्यक्रमों की लगभग दस हजार सीटों में दाखिले के लिए जेईई एडवांस की परीक्षा 24 मई को होगी। परीक्षा में शामिल छात्र अपना स्कोर कार्ड http://results.amarujala.com/ पर देख सकते हैं।