{"_id":"36585c94-b686-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"jee-2013-results-will-come-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएगा जेईई मेन 2013 का रिजल्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आज आएगा जेईई मेन 2013 का रिजल्ट
कानपुर/ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2013 09:12 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए गत सात अप्रैल को हुए ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2013 का रिजल्ट मंगलवार सुबह आठ बजे घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह जानकारी सीबीएसई के चेयरमैन प्रो. विनीत जोशी ने दी है। उन्होंने बताया कि वेबसाइट jeemain.nic.in पर रिजल्ट देखा जा सकता है। जेईई मेन में 10.70 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे।
विज्ञापन
इसमें से सफल स्टूडेंट की रैंक जारी की जाएगी। चेयरमैन ने बताया कि जेईई मेन में सफल टॉप 1.50 लाख स्टूडेंट ज्वाइंट इंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस 2013 में शामिल होंगे।
विज्ञापन
यह खास तौर से देश की 16 आईआईटी, आईएसएमयू धनबाद में एडमिशन के लिए कराया जाएगा। आईआईटी दिल्ली की देखरेख में टेस्ट होना है। दो जून को टेस्ट कराया जाएगा।
जेईई एडवांस में शामिल होने के लिए आठ मई से रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएंगे, जो कि 13 मई तक चलते रहेंगे, फिर प्रवेशपत्र जारी करने और टेस्ट कराकर रिजल्ट देने की कार्रवाई शुरू होगी।