फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jealous alcoholic boyfriend burn her girlfriend and daughter

'प्रेमिका के साथ बेडरूम में कोई है', सोचा और लगा दी आग

Fri, 19 Jul 2013 05:32 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
jealous alcoholic boyfriend burn her girlfriend and daughter

एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर शक होने के चलते अपने ही घर में आग लगा दी। आग में आरोपी की प्रेमिका, छह महीने की बच्ची और सास की मौत हो गई।

विज्ञापन


ब्रिटेन के साउथ वेल्स के रहने वाले आरोपी को अपनी प्रेमिका पर शक था और वह पहले भी उसे मारने की धमकी दे चुका था।

आरोपी कार्ल मिल्स घटना के दिन जब घर आया तो उसे लगा की उसकी प्रेमिका के साथ बेडरूम में कोई पुरुष है इस पर वह गुस्से से तमतमा गया और उसने घर में आग लगा दी।
विज्ञापन


घटना के समय घर में उसकी 17 वर्षीय प्रेमिका केलिग बकले, छह माह की बेटी किम्बरले और सास किम घर में मौजूद थीं। वह बच्ची के अस्पताल से पहली बार घर आने पर खुशी मना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने कार्ल मिल्स को इस मामले में 30 साल की सजा सुनाई है।

मिल्स से बकले को पहले ही खतरा होने के कारण उसका घर के अंदर आना मना था। वह घर के बाहर टेंट लगाकर रह रहा था।

इंटरनेट पर मिले दोनों
मिल्स और बकले की पहचान इंटरनेट पर हुई थी। उस समय बकले 15 साल की थीं। मिल्स उस समय मैनचेस्टर में रहता था और बकले से मिलने साउथ वेल्स आया।

इसके बाद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा और बकले ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। प्रीमेच्योर डिलीवरी के चलते एक बच्ची की मौत हो गई और दूसरी बच्ची जन्म से ही दृष्टहीन और बधिर थी।

कोर्ट का कहना है कि मिल्स अपनी प्रेमिका बकले से चिढ़ता था।

मिल्स ने इन आरोपों इनकार किया और कोर्ट में कहा कि घटना के समय वह एक पब में था।

लेकिन घटना की एक रात पहले मिल्स ने बकले को आग लगा देने का धमकी भरा मैसेज किया था। बकले के पड़ोसियों ने मिल्स के वहां होने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि आग लगने पर मिल्स एकदम बुत की तरह खड़ा था और उसने अपनी प्रेमिका और बच्ची को बचाने की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed